Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»आईपीएल 2026: मुंबई से छूटा अर्जुन तेंदुलकर का साथ, शमी भी हैदराबाद से हुए अलग, देखें ट्रेड हुए खिलाड़ियों की सूची
Sports

आईपीएल 2026: मुंबई से छूटा अर्जुन तेंदुलकर का साथ, शमी भी हैदराबाद से हुए अलग, देखें ट्रेड हुए खिलाड़ियों की सूची

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आईपीएल 2026: मुंबई से छूटा अर्जुन तेंदुलकर का साथ, शमी भी हैदराबाद से हुए अलग, देखें ट्रेड हुए खिलाड़ियों की सूची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का साथ मुंबई इंडियंस से छूट गया है। आईपीएल 2026 के लिए होने वाली मिनी नीलामी से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज की सूची सौंपनी है। इसके लिए शनिवार आखिरी दिन है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने अर्जुन को लखनऊ सुपर जाएंट्स में ट्रेड कर दिया है। अर्जुन आईपीएल के आगामी सीजन में लखनऊ की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। लखनऊ ने अर्जुन को 30 लाख रुपये देकर टीम में जोड़ा है।

MI ने अर्जुन को दी शुभकामनाएं

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मुंबई इंडियंस परिवार का एक मूल्यवान सदस्य बनने के लिए धन्यवाद, अर्जुन! मुंबई इंडियंस में हर कोई लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ आपकी यात्रा के अगले अध्याय के लिए आपको शुभकामनाएं देता है। हमें आपके विकास का हिस्सा बनने पर गर्व है और हम आपके निरंतर प्रगति और अपनी पहचान बनाने के अवसरों को देखने के लिए उत्सुक हैं।

मुंबई से फिर जुड़े मयंक मार्केंडे

लेग स्पिनर मयंक मार्केंडे एक बार फिर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल 2026 से पहले मुंबई ने मार्केंडे को टीम में शामिल किया है। मुंबई ने मयंक को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से ट्रेड किया है। मयंक मुंबई में 30 लाख रुपये की फीस पर शामिल हुए हैं। केकेआर ने उन्हें इतने मूल्य पर ही खरीदा था। मार्केंडे ने अपना करियर मुंबई इंडियंस के साथ शुरू किया था और 2018, 2019 और 2022 में इस फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया था।

लखनऊ के हुए शमी

सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जाएंट्स में शामिल हो गए हैं। लखनऊ ने सनराइजर्स से शमी को ट्रेड किया है। शमी को सनराइजर्स ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह अपनी निर्धारित फीस पर लखनऊ से जुड़े हैं।

नीतीश को दिल्ली ने किया ट्रेड

अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली ने नीतीश को राजस्थान रॉयल्स से 4.2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। राजस्थान ने पिछले साल मेगा नीलामी में नीतीश राणा को खरीदा था। राणा अब तक 100 से अधिक मैच खेल चुके हैं और 2023 में श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के कारण उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम की कप्तानी भी की थी।

राजस्थान के लिए खेलेंगे फरेरा

डोनोवान फरेरा अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। वह पहले भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं और आईपीएल के आगामी सत्र से पहले उनकी पुरानी टीम में वापसी हुई है। राजस्थान ने फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया है। ट्रांसफर करार के तहत फरेरा को 75 लाख रुपये के बजाए एक करोड़ रुपये में लिया गया है।

येलो जर्सी में दिखेंगे सैमसन

राजस्थान रॉयल्स की कमान संभालने वाले संजू सैमसन अब येलो जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान ने सीएसके से डील की है और सैमसन अब सीएसके का हिस्सा बन गए हैं। सैमसन 18 करोड़ रुपये की फीस पर चेन्नई से जुड़े हैं।

राजस्थान में शामिल हुए जडेजा-करन

लंबे समय तक सीएसके का अहम हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए हैं। जडेजा को 18 करोड़ के बजाए 14 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान को ट्रेड किया गया है। वहीं, सीएसके ने सैम करन को 2.4 करोड़ रुपये में राजस्थान को ट्रेड किया है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDurg News : रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी
Next Article छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती अपडेट: टेट शेड्यूल जारी, सेट घोषणा की उलटी गिनती शुरू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Sports

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

CM साय ने अखबार में प्रकाशित पेयजल समस्या की खबर पर लिया त्वरित संज्ञान

May 6, 2026

‘बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा भरोसा’: कुमार मंगलम बिड़ला की एंट्री से उछला Vodafone Idea का शेयर – |

May 6, 2026

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.