Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अंतरराज्यीय यात्री बस में महिला निशानेबाज का यौन उत्पीड़न, दो चालकों समेत तीन लोग गिरफ्तार
Sports

अंतरराज्यीय यात्री बस में महिला निशानेबाज का यौन उत्पीड़न, दो चालकों समेत तीन लोग गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अंतरराज्यीय यात्री बस में महिला निशानेबाज का यौन उत्पीड़न, दो चालकों समेत तीन लोग गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

इंदौर. भोपाल से पुणे जा रही यात्री बस में 30 वर्षीय महिला निशानेबाज के यौन उत्पीड़न के आरोप में इंदौर पुलिस ने एक निजी ट्रेवल्स के इस वाहन के दो चालकों और एक क्लीनर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रीकृष्ण लालचंदानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिला निशानेबाज की शिकायत पर वर्मा ट्रेवल्स की बस के दो चालकों-अरविंद वर्मा (35) और परमेंद्र गौतम (52) के साथ ही क्लीनर दीपक मालवीय (27) को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया,”पीड़ित महिला भोपाल में एक राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद 16 नवंबर की रात यात्री बस से पुणे के लिए रवाना हुई थी. नशे में धुत आरोपियों ने रास्ते में महिला की सीट पर बार-बार जाकर उसे बुरी नीयत से छुआ और उसके साथ बदसलूकी की.” डीसीपी ने बताया कि यात्री बस भोपाल से इंदौर होते हुए पुणे जा रही थी और इसमें करीब 50 लोग सवार थे, लेकिन इनमें किसी भी व्यक्ति ने पीड़ित महिला की मदद नहीं की.

उन्होंने बताया,”बस उस वक्त इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र से गुजरी, जब पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच कर रही थी. सड़क पर पुलिस को देखकर पीड़ित महिला में हिम्मत जगी और उसने आरोपियों की हरकतों का विरोध शुरू किया जिसके बाद वे बस छोड़कर फरार हो गए थे.” लालचंदानी ने बताया कि पुलिस ने निजी ट्रेवल्स के संचालक से बात करके दूसरे चालक और क्लीनर का इंतजाम कराया जिसके बाद अंतरराज्यीय यात्री बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया था.

डीसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है. उन्होंने कहा कि निजी ट्रेवल्स की जिस यात्री बस में महिला निशानेबाज का यौन उत्पीड़न किया गया था, उसे जल्द ही जब्त किया जाएगा.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकबीरधाम में सहकारी समिति प्रबंधकों और ऑपरेटर्स की हड़ताल स्थगित
Next Article नक्सल रोधी अभियान: आईटीबीपी की छत्तीसग­ढ़ इकाई को सर्वश्रेष्ठ बटालियन का पुरस्कार मिला
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Sports

टीम का पतन… हार्दिक पंड्या ने ‘फोड़ा बम’- मुंबई इंडियंस का सिस्टम क्यों हुआ क्रैश?

May 3, 2026
Sports

टाइगर कैपिटल-आईकेएफ सीज़न 6 ट्रायल्स में उमड़े जूनियर फुटबॉलर

May 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.