Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एकमात्र मैच में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं, लेकिन मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं: पंत
Sports

एकमात्र मैच में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं, लेकिन मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं: पंत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एकमात्र मैच में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं, लेकिन मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं: पंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी. आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एकमात्र टेस्ट में कप्तानी करना सर्वश्रेष्ठ स्थिति नहीं है लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की कड़ी चुनौतियों के के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं.

इस मैच से पहले नियमित कप्तान शुभमन गिल को चोटिल होने के कारण टीम से रिलीज कर दिया गया था, जिसके बाद पंत को कप्तानी सौंपी गई. वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान होंगे. पंत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”एक कप्तान के लिए एकमात्र मैच सबसे अच्छा विकल्प नहीं होता, लेकिन मैं बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) का मुझे यह सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं. जब भी आप अपने देश का नेतृत्व कर रहे होते हैं, तो यह सबसे गर्व का क्षण होता है.” पंत से जब उनकी कप्तानी शैली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह नए और पुराने का मिश्रण होगी.

पंत ने कहा, ”मैं पारंपरिक बने रहना चाहता हूं और साथ ही लीक से हटकर भी सोचना चाहता हूं. मैं अच्छा संतुलन बनाना चाहता हूं. हमें चीजों को सरल रखना होगा और जो टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, वही जीतेगी.” उन्होंने कहा, ”मैं ऐसा कप्तान बनना चाहता हूं जो अपने खिलाड़ियों को आजादी दे. मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी सीखे और टीम के हित में सही फैसला करें. यही मेरा असली लक्ष्य है. इससे उन्हें मैदान पर मदद मिलेगी.” पंत ने कहा कि वह अपनी भूमिका के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहते हैं क्योंकि इससे कोई फायदा नहीं होगा.

उन्होंने कहा, ” कभी-कभी अगर आप किसी बड़े मौके के बारे में बहुत ज़्यादा सोचते हैं, तो इससे कोई फ.ायदा नहीं होता. मैं ज्यादा सोचना नहीं चाहता. पहला टेस्ट मैच हमारे लिए कठिन था और हमें टेस्ट जीतने के लिए जो भी करना होगा हम वह करेंगे.” ईडन गार्डन्स में जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है, जहां पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गिल की गर्दन में अकड़न आ गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. पंत ने कहा कि टीम प्रबंधन ने पहले ही मैच के लिए गिल के स्थान पर खेलने वाले खिलाड़ी के बारे में फैसला कर लिया है, लेकिन उन्होंने नाम का खुलासा नहीं किया.

उन्होंने कहा, ”हमने फैसला कर लिया है कि शुभमन की जगह कौन खेलेगा. जो खिलाड़ी खेलेगा उसे इसके बारे में बता दिया गया है.” पंत ने महत्वपूर्ण मैच के लिए उपलब्ध रहने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए गिल की सराहना की. उन्होंने कहा, ”शुभमन मैच खेलने के लिए उत्सुक थे. उन्होंने तब भी लचीलापन दिखाया जब शरीर साथ नहीं दे रहा था और खिलाड़ियों से इसी तरह का रवैया आप देखना चाहते हैं. मैं गिल से रोज. बात करता हूं. मुझे कल शाम को ही पता चला कि मैं इस मैच में कप्तानी करूंगा.” पंत ने स्वीकार किया कि दो मैचों की श्रृंखला में वापसी करना कठिन होता है.

उन्होंने कहा, ”अधिक मैच खेलना हमेशा अच्छा होता है क्योंकि आप इससे वापसी कर सकते हैं. जब आपके पास दो मैचों की श्रृंखला होती है, तो यह कठिन होता है क्योंकि पहला मैच हारने पर दबाव और भी बढ. जाता है. लेकिन ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम एक टीम के रूप में नियंत्रित नहीं कर सकते.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी
Next Article अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम उत्पादों की बिक्री में शामिल भारतीय संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Sports

टीम का पतन… हार्दिक पंड्या ने ‘फोड़ा बम’- मुंबई इंडियंस का सिस्टम क्यों हुआ क्रैश?

May 3, 2026
Sports

टाइगर कैपिटल-आईकेएफ सीज़न 6 ट्रायल्स में उमड़े जूनियर फुटबॉलर

May 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.