Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ट्रंप ने ममदानी से मुलाकात के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने का फिर से किया दावा
International

ट्रंप ने ममदानी से मुलाकात के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने का फिर से किया दावा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ट्रंप ने ममदानी से मुलाकात के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने का फिर से किया दावा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

यॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क शहर के निर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी से मुलाकात के दौरान एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाने में मदद की। ममदानी ट्रंप के साथ ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में अपनी पहली आधिकारिक मुलाकात के लिए शुक्रवार को वांिशगटन डीसी पहुंचे। ट्रंप ने इस मुलाकात को ‘‘बहुत सार्थक’’ बताया।

बैठक के बाद ट्रंप ने ‘ओवल आॅफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में एक बार फिर दावा किया कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए विवाद को सुलझाने में उन्होंने मदद की। इस दौरान ममदानी भी उनके साथ मौजूद थे। भारतीय मूल के ममदानी न्यूयॉर्क शहर के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में विजयी हुए। वह पहले ऐसे दक्षिण एशियाई और मुस्लिम हैं जो अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर निर्वाचित हुये हैं।

ममदानी मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर और कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर महमूद ममदानी के बेटे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने आठ देशों के बीच शांति समझौते कराए हैं जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं।’ ट्रंप ने बुधवार को भी दावा किया था कि उन्होंने भारत एवं पाकिस्तान को 350 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी देकर उनके बीच जारी हमलों को रुकवाया था और इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन करके कहा था कि ‘‘हम युद्ध नहीं करेंगे।’’

ट्रंप 60 से अधिक बार इस दावे को दोहरा चुके हैं कि उन्होंने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ‘‘शांत करने में मदद की’’ जबकि भारत किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के दावे को लगातार नकारता रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने 10 मई को सोशल मीडिया पर पहली बार घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान ‘‘पूरी तरह और तत्काल संघर्षविराम’’ पर सहमत हो गए। तब से उन्होंने 60 से अधिक बार यह दावा दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को ‘‘खत्म करने में मदद की।’’

भारत ने सात मई को ‘आॅपरेशन ंिसदूर’ शुरू किया था जिसके तहत पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे।
भारत ने किसी भी तीसरे पक्ष के दखल से लगातार इनकार किया है। भारत का कहना है कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद दोनों देशों में सहमति बनने पर हमले रोके गए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रम सुधारों के बड़े क्रियान्वयन पर CM विष्णु देव साय की सराहना, PM मोदी-मांडविया के नेतृत्व को श्रेय
Next Article बड़ी खबर : सहकारी समितियों के कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, अब धान खरीदी में आएगी तेजी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.