Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में बाधा नहीं बनेगा: बांग्लादेश
International

हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में बाधा नहीं बनेगा: बांग्लादेश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में बाधा नहीं बनेगा: बांग्लादेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश ने रविवार को कहा कि उसे अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत से ”शीघ्र” प्रत्यर्पण होने की उम्मीद है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि ”अकेला यह मुद्दा” नयी दिल्ली के साथ द्विपक्षीय संबंधों में बाधा नहीं बनेगा. अंतरिम सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने ढाका स्थित विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की.

उनसे जब पूछा गया कि क्या अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री को स्वदेश वापस भेजे जाने तक नयी दिल्ली के साथ बेहतर संबंधों की उम्मीद की जा सकती है, तो उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि हमारे (द्विपक्षीय) संबंध केवल एक मुद्दे पर अटके नहीं रहेंगे.” हालांकि, हुसैन ने कहा कि चूंकि हसीना अब एक घोषित अपराधी हैं, इसलिए बांग्लादेश ”उम्मीद करता है कि जल्द से जल्द भारत से उनकी वापसी होगी.” पूर्व प्रधानमंत्री को पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर उनकी सरकार की क्रूर कार्रवाई के लिए ”मानवता के खिलाफ अपराध” को लेकर एक विशेष न्यायाधिकरण द्वारा 17 नवंबर को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई थी.

मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत ढाका और नयी दिल्ली के संबंधों के बारे में एक अन्य प्रश्न के उत्तर में, हुसैन ने कहा, ”भारत को नयी वास्तविकताओं के साथ तालमेल बिठाने के लिए कुछ समय चाहिए.” हालांकि, सलाहकार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच बेहतर संबंध देखने को मिलेंगे.

उन्होंने कहा, ”हम भारत के साथ हितों के आधार पर बेहतर संबंध बनाना चाहेंगे.” इससे पहले, बुधवार को हुसैन ने कहा था कि भारत ने हसीना के प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश के पूर्व के अनुरोध पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन ढाका को अब नयी दिल्ली से जवाब की उम्मीद है क्योंकि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने और पूर्व प्रधानमंत्री को दोषी करार दिये जाने के बाद अब स्थिति अलग है. बांग्लादेश के विदेश कार्यालय ने पिछले हफ़्ते भारत को एक ”आधिकारिक पत्र” भेजकर हसीना (78) के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया था, क्योंकि विशेष न्यायाधिकरण ने उन्हें मौत की सज.ा सुनाई थी.

हालांकि इसके दो दिन बाद, हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार इस नये अनुरोध पर भारत के जवाब का इंतज.ार कर रही है.
हुसैन ने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा प्रत्यर्पण संधि के तहत विशेष न्यायाधिकरण के फैसले के बाद, नयी दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के माध्यम से औपचारिक प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसैमसन की आक्रामक पारी से केरल ने छत्तीसग­ढ़ को हराया
Next Article ITBP ने छत्तीसग­ढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में सामरिक अड्डा स्थापित किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.