Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»खालिदा जिया के इलाज के लिए ब्रिटेन से आएगी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, अस्पताल में सुरक्षा कड़ी
International

खालिदा जिया के इलाज के लिए ब्रिटेन से आएगी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, अस्पताल में सुरक्षा कड़ी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
खालिदा जिया के इलाज के लिए ब्रिटेन से आएगी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम, अस्पताल में सुरक्षा कड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के स्वास्थ्य की गंभीर स्थिति के मद्देनजर ब्रिटेन से चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम बांग्लादेश आएगी, ताकि निजी अस्पताल में चल रहे उनके इलाज का मूल्यांकन किया जा सके. उनके निजी चिकित्सक ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एवरकेयर अस्पताल के बाहर एजेडएम जाहिद हुसैन ने पत्रकारों से कहा कि जिया के इलाज की निगरानी कर रहे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल बोर्ड में ब्रिटेन के विशेषज्ञ शामिल होंगे. हुसैन ने कहा, ”ब्रिटेन के विशेषज्ञ आज (मंगलवार) उनकी जांच के लिए आएंगे.” उन्होंने कहा कि भारत, चीन, अमेरिका, कतर, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने भी अपनी चिकित्सा सहायता प्रदान की है.

हुसैन ने कहा कि ब्रिटेन, अमेरिका और बांग्लादेश के चिकित्सकों का एक मेडिकल बोर्ड जिया के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहा है.
मेडिकल बोर्ड के प्रमुख डॉ. शहाबुद्दीन तालुकदार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि पांच-सदस्यीय चीनी टीम सोमवार को यहां पहुंची और मेडिकल बोर्ड से मुलाकात की. हुसैन ने दोहराया कि ‘बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी’ (बीएनपी) अध्यक्ष खालिद जिया (80) को इस समय विदेश ले जाने की कोई गुंजाइश नहीं है.

उन्होंने कहा, ”हमने सभी तैयारियां कर ली हैं, लेकिन ध्यान रखने योग्य सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मरीज की वर्तमान स्थिति क्या है और इस समय हम मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों से इतर कुछ भी नहीं कर सकते.” खालिदा जिया को हृदय और फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद 23 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चार दिन बाद, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं ब­ढ़ने पर उन्हें ‘कोरोनरी केयर यूनिट’ (सीसीयू) में भर्ती किया गया. खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं.

बीएनपी के उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने सोमवार को बताया कि जिया की हालत और बिगड़ने पर रविवार रात उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया. इस बीच, मंगलवार तड़के अस्पताल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई. पुलिस ने रात करीब दो बजे एवरकेयर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अवरोधक लगा दिए और रोगियों के आने-जाने के नियमन और सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करने के लिए 24 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गये हैं. अंतरिम सरकार द्वारा सोमवार को जिया को ‘अति महत्वपूर्ण व्यक्ति’ (वीआईपी) घोषित करने के फ.ैसले के बाद सुरक्षा कड़ी की गई और विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) तैनात किये गये.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसहारा समूह के 35.44 लाख निवेशकर्ताओं को अब तक 6,841.86 करोड़ रुपये लौटाए गए: अमित शाह
Next Article नवा रायपुर में डेढ़ एकड़ के कैंपस में होगा इंटीग्रेटेड खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का निर्माण
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.