Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका : ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल
International

अमेरिका : ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका : ब्राउन विश्वविद्यालय में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, नौ घायल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रोविडेंस. अमेरिका में रोड आइलैंड राज्य के प्रोविडेंस शहर स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय की अंतिम परीक्षाओं के दौरान गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रोविडेंस पुलिस प्रमुख कर्नल आॅस्कर पेरेज़ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया की कि गिरफ्तार व्यक्ति की उम्र 30 वर्ष के आसपास है. उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि व्यक्ति को कहां गिरफ्तार किया गया और क्या उसका विश्वविद्यालय से कोई संबंध है.
शनिवार दोपहर को रोड आइलैंड के प्रोविडेंस स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय के इंजीनियंिरग भवन में अंतिम परीक्षा के दौरान गोलीबारी हुई. सैकड़ों पुलिस अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के इलाकों की छानबीन की और कक्षा में गोलीबारी करने वाले हमलावर की तलाश में वीडियो फुटेज खंगाला.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावर ने 40 से अधिक गोलियां चलाईं. अधिकारी ने बताया कि 30 गोलियों से भरी दो मैगज़ीन बरामद की गई है. पुलिस द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक, संदिग्ध एक पुरुष है, जिसने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और उसे आखिरी बार उस इंजीनियंिरग भवन से निकलते हुए देखा गया था, जहां हमला हुआ था.

जांचकर्ताओं को फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि हमलावर पहली मंजिल पर कैसे पहुंचा. प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने बताया कि इमारत के बाहरी दरवाजे खुले थे, लेकिन जिन कमरों में अंतिम परीक्षाएं आयोजित हो रही थीं, उनमें प्रवेश के लिए बैज की आवश्यकता थी.

गोली लगने से घायल नौ लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर थी. अस्पताल की प्रवक्ता केली ब्रेनन ने बताया कि छह लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया. अमेरिका के सातवें सबसे पुराने उच्च शिक्षा संस्थान, ब्राउन विश्वविद्यालय, देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है, जिसमें लगभग 7,300 स्रातक और 3,000 से अधिक स्रातकोत्तर छात्र पढ़ते हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअभिनेत्री यौन उत्पीड़न: पीड़िता का विधि के समक्ष सभी नागरिकों से समान व्यवहार न किये जाने का दावा
Next Article विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप है छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.