Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»रूसी सेना के लिए लड़ते हुए यूक्रेन की सेना ने पकड़ा, व्यक्ति ने मोदी सरकार से मदद की लगायी गुहार
International

रूसी सेना के लिए लड़ते हुए यूक्रेन की सेना ने पकड़ा, व्यक्ति ने मोदी सरकार से मदद की लगायी गुहार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रूसी सेना के लिए लड़ते हुए यूक्रेन की सेना ने पकड़ा, व्यक्ति ने मोदी सरकार से मदद की लगायी गुहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मोरबी. गुजरात के मोरबी कस्बे के 22 वर्षीय एक युवक को रूसी सेना के लिए लड़ते हुए यूक्रेन की सेना ने पकड़ लिया था. उसने यहां अपने परिवार को एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसमें उसने अपनी रिहायी में मदद के लिए भारतीय सरकार से भावुक अपील की है.
साहिल मोहम्मद हुसैन माजोथी नामक व्यक्ति ने केंद्र सरकार के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी अपनी रिहायी में सहायता करने का आग्रह किया ताकि वह घर लौटकर अपने परिवार से मिल सके.

मोरबी में रहने वाली उनकी मां हसीनाबेन को उनके मोबाइल फोन पर मिले नवीनतम वीडियो में, माजोथी को यह दावा करते हुए देखा और सुना जा सकता है कि उन्हें रूसी सेना में शामिल होने के लिए धोखा दिया गया था और अंतत: दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के दौरान उन्होंने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इससे पहले अक्टूबर में, यूक्रेनी सेना ने एक वीडियो जारी करके माजोथी के आत्मसमर्पण की घोषणा की थी.

नवीनतम वीडियो में, गुजरात निवासी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह 2024 में एक विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के लिए रूस आया था. माजोथी ने दावा किया कि उसे मादक पदार्थ से संबंधित आरोपों में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और आगे की सजा से बचने के लिए रूसी सेना के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का अवसर दिया गया था.

उन्होंने कहा, “हालांकि मैं (मादक पदार्थ के) अपराध में शामिल नहीं था, फिर भी मुझे सात साल की जेल की सजा सुनायी गई. जेल में रहने के दौरान, कुछ रूसी पुलिस अधिकारियों ने मुझे एक युद्ध अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के लिए बहलाया, जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी.” इसके बाद माजोथी ने रूस आने वाले भारतीय युवाओं को जालसाजों से सावधान रहने के लिए आगाह किया.

उन्होंने अपने भावुक संदेश में कहा, ”मैं अपनी भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अपील करना चाहता हूं. कृपया संभव हो तो मेरी मदद करें ताकि मैं घर वापस आ सकूं.” पत्रकारों से बात करते हुए उनकी माँ हसीनाबेन ने बताया कि उन्हें यह वीडियो दो दिन पहले अपने टेलीग्राम अकाउंट पर मिला था.

हसीनाबेन ने कहा, ”वीडियो में साहिल को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे रूस में जेल भेज दिया गया. उसने हमारी सरकार से अपनी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है. मैं यूक्रेन सरकार से भी मानवीय आधार पर उसे रिहा करने की अपील करती हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार मेरे बेटे को वापस लाएगी.” गुजरात से राज्यसभा सदस्य केसरीदेवसिंह झाला ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले से अवगत है और माजोथी को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत-न्यूजीलैंड की FTA पर वार्ता संपन्न; शुल्क-मुक्त पहुंच, 20 अरब डॉलर का FDI होगा उपलब्ध
Next Article मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी नगर को दी 107 करोड़ 32 लाख रुपये की ऐतिहासिक विकास सौगात
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.