Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका और पाकिस्तान की मित्रता पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली: कांग्रेस
International

अमेरिका और पाकिस्तान की मित्रता पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली: कांग्रेस

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका और पाकिस्तान की मित्रता पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली: कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तारीफ किए जाने का हवाला देते हुए बुधवार को दावा किया कि अमेरिका एवं पाकिस्तान के बीच की यह दोस्ती भारत के लिए राष्ट्रीय चिंता का विषय है, लेकिन इस पर ”मोदी सरकार की चुप्पी” परेशान करने वाली है.

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान दुनिया भर में बेनकाब और बदनाम हो गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले कुछ महीनों में कई बार मुनीर की तारीफ की है और 60 से अधिक बार यह दावा भी किया कि उन्होंने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव रुकवाया था. हालांकि, भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) की तरफ से संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया था.

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”ऐसा लगता है कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप के आकर्षण का कोई अंत नहीं है, जिनकी भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से वीभत्स टिप्पणियों ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में पाकिस्तान द्वारा कराए गए आतंकवादी हमले की भूमिका तैयार की थी.”

उन्होंने कहा, ” राष्ट्रपति ट्रंप ने 18 जून, 2025 को व्हाइट हाउस में दोपहर के भोज के लिए फील्ड मार्शल की मेजबानी की. फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने एक अक्टूबर, 2025 को व्हाइट हाउस में फील्ड मार्शल से दूसरी बार मुलाकात की, जब मुनीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दुर्लभ धातुओं वाला एक बॉक्स भेंट किया था. फिर ट्रंप ने 13 अक्टूबर, 2025 को मिस्र में मुनीर को ”मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल” कहा. 29 अक्टूबर को राष्ट्रपति ने मुनीर की ”महान सेनानी” के रूप में प्रशंसा की.” उनके अनुसार, बीते 22 दिसंबर को राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर मुनीर की प्रशंसा करते हुए उन्हें ” बहुत सम्मानित जनरल” कहा.

रमेश ने कहा, ”अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह मित्रता भारत के लिए बहुत चिंताजनक है. यह आम तौर पर पाकिस्तान को और विशेष रूप से मुनीर को एक तरह से क्लीन चिट प्रदान करता है, जबकि इसके सबूत मौजूद हैं कि मुनीर ने पहलगाम आतंकवादी हमले में न सिर्फ सहयोग किया बल्कि उसे करवाया.” उन्होंने दावा किया कि यह राष्ट्रीय चिंता का विषय है और इस पर मोदी सरकार की चुप्पी परेशान करने वाली है. कांग्रेस नेता ने कहा, ‘याद कीजिए कि वर्ष 2008 के मुंबई हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान पूरी तरह बेनक.ाब और बदनाम हुआ था. उसे आज की तरह सराहा और महिमामंडित नहीं किया गया था.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article146 करोड़ रू. की लागत से काशी की तर्ज पर बनेगा भव्य भोरमदेव कॉरिडोर
Next Article  छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया युग : आगामी वर्ष ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.