Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सेना प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, रिकॉर्डर हुए बरामद
International

तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सेना प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, रिकॉर्डर हुए बरामद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
तुर्किये में विमान हादसे में लीबिया के सेना प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत, रिकॉर्डर हुए बरामद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अंकारा. तुर्किये में खोजी टीमों ने बुधवार को उस विमान के ‘कॉकपिट वाइस’ और ‘फ्लाइट डेटा’ रिकॉर्डर बरामद कर लिए, जिसके दुर्घटनाग्रस्त होने से लीबिया के सेना प्रमुख समेत आठ लोगों की मौत हो गई है. तुर्किये के गृह मंत्री ने यह जानकारी दी. इस बीच, मृतकों से शव बरामद करने की प्रक्रिया जारी है. जनरल मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद, चार अन्य सैन्य अधिकारियों और चालक दल के तीन सदस्यों को ले जा रहा निजी विमान मंगलवार को तुर्किये की राजधानी अंकारा से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई. लीबियाई अधिकारियों ने कहा कि विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हुई.

लीबिया की उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल अंकारा में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ाने के लिए हुई रक्षा वार्ता करने के बाद त्रिपोली लौट रहा था. तुर्किये के गृह मंत्री अली यरलिकाया ने दुर्घटना स्थल पर पत्रकारों से कहा कि मलबा तीन वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे बचाव प्रयास जटिल हो गए हैं.

उन्होंने कहा कि तुर्किये फोरेंसिक मेडिसिन प्राधिकरण के अधिकारी अवशेषों को ढूंढने और उनकी पहचान करने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि लीबिया से 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार की सुबह जांच में मदद के लिए पहुंचा. लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हामिद दबीबा ने जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और चार अन्य अधिकारियों की मौत की पुष्टि करते हुए फेसबुक पर जारी एक बयान में कहा कि यह ”दुखद दुर्घटना” उस समय हुई जब प्रतिनिधिमंडल स्वदेश लौट रहा था. प्रधानमंत्री ने इसे लीबिया के लिए ”बड़ी क्षति” बताया.

अल-हद्दाद पश्चिमी लीबिया के शीर्ष सैन्य कमांडर थे और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से जारी लीबिया की सेना के एकीकरण के प्रयासों में उनकी अहम भूमिका थी. लीबिया की अन्य संस्थाओं की तरह ही वहां की सेना भी बंटी हुई है. इस दुर्घटना में मारे गए अन्य चार अधिकारी लीबिया के जमीनी बलों के प्रमुख जनरल अल-फितौरी जिबरील, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल महमूद अल-कतावी, चीफ ऑफ स्टाफ के सलाहकार मोहम्मद अल-असावी दियाब और चीफ ऑफ स्टाफ के कार्यालय में कार्यरत सैन्य फोटोग्राफर मोहम्मद उमर अहमद महजूब थे. चालक दल के तीन सदस्यों की पहचान का अभी पता नहीं चल सका है.

तुर्किये के अधिकारियों ने बताया कि ‘फाल्कन-50’ प्रकार के व्यावसायिक विमान का मलबा अंकारा से करीब 70 किलोमीटर (लगभग 43.5 मील) दक्षिण में स्थित हायमाना जिले के केसीक्कावाक गांव के पास मिला है. इससे पहले मंगलवार शाम तुर्किये के हवाई यातायात नियंत्रकों ने बताया था कि अंकारा के एसेनबोआ हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद लीबिया वापस जा रहे विमान से उनका संपर्क टूट गया.

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि विमान ने रात साढ़े आठ बजे उड़ान भरी और 40 मिनट बाद उससे संपर्क टूट गया. येरलिकाया ने बताया कि हायमाना के पास विमान ने आपात स्थिति में उतरने का संकेत भेजा था जिसके बाद उससे संपर्क टूट गया.

तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय में संचार विभाग के प्रमुख बुरहानत्तिन दुरान ने बताया कि विमान ने हवाई यातायात नियंत्रण को विद्युत संबंधी खराबी की सूचना दी थी और आपात स्थिति में विमान उतारे जाने का अनुरोध किया था. उन्होंने बताया कि विमान को वापस एसेनबोआ की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसके उतरने की तैयारी शुरू कर दी गई लेकिन नीचे आते समय विमान रडार से गायब हो गया.

इससे पहले अल-हद्दाद ने अंकारा में तुर्किये के रक्षा मंत्री यासार गुलर और अन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी. अंकारा का हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और कई उड़ानों का मार्ग परिर्वितत कर दिया गया है. तुर्किये के न्याय मंत्रालय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article”गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित” वेब सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने से अदालत का इनकार
Next Article छग निवासी ‘मॉब लिंचिंग’ मामला: मृतक के परिवार को 30 लाख रुपये की सहायता देगी केरल सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.