Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, ढाका उच्चायोग जाकर शोक संदेश में लिखी ये बात
International

Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, ढाका उच्चायोग जाकर शोक संदेश में लिखी ये बात

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Rajnath Singh: राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, ढाका उच्चायोग जाकर शोक संदेश में लिखी ये बात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग गए और वहां उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने खालिदा जिया के निधन पर एक शोक संदेश पर हस्ताक्षर भी किए। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी भी दी।

राजनाथ सिंह ने खालिदा जिया को श्रद्धांजलि दी
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, ‘नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश के उच्चायोग जाकर बांग्लादेश की पूर्व पीएम और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन पर दुख जताया और शोक संदेश पर हस्ताक्षर किए। हमारी प्रार्थनाएं परिवार और बांग्लादेश के लोगों के साथ हैं।’

30 दिसंबर को हुआ था खालिदा जिया का निधन
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का बीते मंगलवार सुबह छह बजे ढाका में निधन हो गया था। वे 80 साल की थीं और पिछले काफी समय से बीमार थीं। बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ बांग्लादेश के संसद परिसर में खालिदा जिया को दफनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री को उनके दिवंगत पति जियाउर रहमान की कब्र के बगल में ही सुपुर्द ए खाक किया गया। भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर खालिदा जिया को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। डॉ. जयशंकर ने ढाका में खालिदा जिया के बेटे और बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान से भी मुलाकात की थी और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हस्ताक्षरित शोक पत्र भी सौंपा था।

संबंधों में सुधार की कवायद
गौरतलब है कि बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही वहां हिंसा और अराजकता का माहौल है। वहां अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भारत ने इसे लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सामने नाराजगी भी जाहिर की। बांग्लादेश में भारत विरोध भी बढ़ता जा रहा है, जिसे लेकर भी दोनों देशों के संबंधों में थोड़ा रूखापन आया है। इस बीच पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने में जुटा है। ऐसे हालात में अब विदेश मंत्री का खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाका जाना और गुरुवार को राजनाथ सिंह का बांग्लादेश उच्चायोग जाकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देना भारत द्वारा संबंधों को बेहतर करने की कूटनीतिक पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleNew Rules January: एलपीजी गैस की कीमतों से लेकर पैन आधार लिंकिंग तक, 1 जनवरी से लागू हो गए हैं ये बड़े बदलाव
Next Article T20 WC: टी20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान, कमिंस की वापसी, पंजाब किंग्स के स्टार को नहीं मिली जगह
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की

January 24, 2026
International

‘बाहर के लोगों ने की हिंसा’, प्रदर्शन को लेकर ईरान का बड़ा दावा; कहा- थोपा गया तो युद्ध के लिए तैयार

January 24, 2026
International

ईरान के शीर्ष अभियोजक ने 800 कैदियों की फांसी रोकने के ट्रंप के दावे को खारिज किया

January 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026

‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट में एकल पीठ का आदेश रद्द, फिल्म के रिलीज पर सस्पेंस बरकरार

January 27, 2026

छत्तीसगढ़ की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, देश के पहले डिजिटल म्यूजियम की झलक ने छुआ दिल

January 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.