Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»Iran: 7 लोगों की मौत, ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज; जानें इसके पीछे क्या है वजह
International

Iran: 7 लोगों की मौत, ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज; जानें इसके पीछे क्या है वजह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Iran: 7 लोगों की मौत, ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज; जानें इसके पीछे क्या है वजह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Iran: ईरान में रविवार से जारी ताजा विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में लोगों की मौत हो गई है। ये प्रदर्शन पहले राजधानी तेहरान में शुरू हुए और बाद में अन्य जगहों तक फैल गए, जब दस विश्वविद्यालयों के छात्रों ने मंगलवार को इसमें भाग लिया। विरोध प्रदर्शन की वजह आर्थिक मंदी और भारी महंगाई है, जो दिसंबर में 42.5 फीसदी तक पहुंच गई।

क्यों हो रहे विरोध प्रदर्शन?
ताजा विरोध प्रदर्श रविवार को तब शुरू हुए, जब दुकानदार मुद्रा में तेज गिरावट और बढ़ती कीमतों के कारण सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। व्यापारी, दुकानदार और कई विश्वविद्यालयों के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रमुख बाजारों को बंद कर रहे हैं। बुधवार को सरकार ने सर्दियों की छुट्टी घोषित की, जिससे देश का अधिकांश हिस्सा बंद रहा।

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिसने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। ईरान की अर्थव्यवस्था पर वर्षों से अमेरिकी और पश्चिमी प्रतिबंधों का दबाव रहा है। इनमें ज्यादातर प्रतिबंध तेहरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े हैं। जून में इस्राइल के साथ 12 दिन के संघर्ष ने वित्तीय स्थिति और कमजोर कर दी।

लोरेस्तान प्रांत के उप राज्यपाल सईद पौराली ने ईरानी न्यूज एजेंसी स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क को बताया कि ये प्रदर्शन आर्थिक दबाव, महंगाई और मुद्रा में उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे हैं और यह आजीविका की चिंताओं से जुड़े प्रदर्शन हैं। ये प्रदर्शन आर्थिक कारणों से प्रेरित हैं। लेकिन कई प्रदर्शनकारियों ने ईरान की शासन प्रणाली के खिलाफ भी नारे लगाए हैं।

सप्ताह की शुरुआत में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक व्यक्ति तेहरान की सड़क के बीचोंबीच बैठा दिखा और सामने मोटरसाइकिल पर पुलिस थी। कई लोगों ने इसकी तुलना ‘तियानमेन’ के आंदोलन से की। साल1989 में बीजिंग के तियानमेन में टैंक के सामने एक अकेला प्रदर्शनकारी खड़ा हुआ था, जिसकी तस्वीर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी थी। वीडियो में व्यक्ति जमीन पर बैठा शांत दिख रहा है, सिर झुका हुआ है और फिर अपने सिर पर जैकेट डालता है, जबकि उसके पीछे भीड़ आंसू गैस के धुएं में दौड़ रही है।

2022 के बड़े प्रदर्शनों से तुलना
हाल के विरोध प्रदर्शन 2022 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों से छोटे हैं। 2022 में महसा अमीनी की हिरासत में मौत के बाद प्रदर्शन हुए थे। महिलाओं के लिए ईरान के सख्त ड्रेस कोड का उल्लंघन करने के आरोप में अमीनी को गिरफ्तार किया गया था। उनकी मौत के बाद पूरे देश में भारी आक्रोश फैला था, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे, जिनमें सुरक्षाकर्मी भी शामिल थे।

सरकार की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के नेतृत्व वाली ईरान की नागरिक सरकार ने प्रदर्शनकारियों से संवाद करने की इच्छा दिखाई है। उन्होंने कहा, इस्लामी दृष्टिकोण से…अगर हम लोगों की आजीविका के मुद्दे को हल नहीं करेंगे, तो हम जहन्नुम (नर्क) में जाएंगे। यह बयान राज्य टीवी पर प्रसारित किया गया। हालांकि, पेजेशकियान ने माना कि उनके विकल्प सीमित हैं, क्योंकि रियाल की कीमत तेजी से गिर गई है। वर्तमान में एक अमेरिकी डॉलर की कीमत लगभग 14 लाख रियाल है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Next Article नीरज और सचिन 2026 के पहले तीन महीने के लिए एआईयू के पंजीकृत परीक्षण पूल में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.