सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी Ravi Mittal को प्रतिनियुक्ति पर Prime Minister’s Office में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जारी ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है। वे वर्तमान में 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएमओ में उप सचिव के रूप में रवि मित्तल विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त
Related Posts
Add A Comment

