Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

April 8, 2026

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026

CG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान
International

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 8, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

वांशिगटन: अमेरिका ने एक साहसिक अभियान चलाते हुए उन दो पायलटों को बचा लिया, जिनका लड़ाकू विमान ईरान ने मार गिराया गया था। अमेरिकी बलों ने ईरान से एक पायलट को सुरक्षित निकाला और दूसरे सैनिक को निकालने के लिए जटिल अभियान चलाया, जो पहाड़ों में छिपा हुआ था। ईरान ने लोगों से उसे पकड़ने में मदद करने की अपील की थी।

दूसरे पायलट का पता लगाने से पहले अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने ईरान सरकार को भ्रमित करने की कोशिश की और एक भ्रामक अभियान चलाया, जिसमें यह अफवाह फैलाई गई कि उसे पहले ही ढूंढा जा चुका है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य अमेरिकी अधिकारियों ने इस मिशन को किसी फिल्म की कहानी जैसा बताया और बचाव दल को कई बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इनमें दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों पर हमला होना और दो ट्रांसपोर्ट विमानों में आईं समस्याएं शामिल थीं, जिसके कारण अमेरिकी सेना को उन्हें नष्ट करना पड़ा।

ट्रंप ने रविवार सुबह अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर लिखा, “सैन्य इतिहास में यह पहली बार है कि दो अमेरिकी पायलटों को दुश्मन के इलाके के अंदर अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। हम कभी भी किसी अमेरिकी सैनिक को अकेला नहीं छोड़ेंगे!” बचाव अभियान को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने चुप्पी साधे रखी।

सोशल मीडिया पर किए गए दो पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि इस अभियान के दौरान अमेरिका को पूरी तरह चुप रहना पड़ा, ताकि मिशन खतरे में न पड़े। इस दौरान राष्ट्रपति और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी लगातार पायलट की लोकेशन पर नजर रखे हुए थे। व्हाइट हाउस और पेंटागन ने प्रारंभिक दुर्घटना के बाद 24 घंटे से अधिक समय तक लड़ाकू विमान के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी, खासकर पहले पायलट के बचाव अभियान को लेकर।

बाद में ट्रंप ने बताया कि ईरान में दिन के उजाले में सात घंटे तक यह अभियान चलाया गया। इसके बाद अमेरिका और ईरान दोनों ही दूसरे क्रू सदस्य को खोजने लगे, जिसकी लोकेशन किसी को भी पता नहीं थी। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि सीआईए ने यह खबर फैलाई कि अमेरिकी बल पायलट को ढूंढ चुके हैं और उसे जमीन के रास्ते ईरान से बाहर ले जाया जा रहा है।

इस भ्रम की स्थिति का फायदा उठाकर सीआईए को उस सैनिक की सही लोकेशन का पता चला, जो एक पहाड़ी में छिपा हुआ था। इसके बाद खुफिया एजेंसी ने यह जानकारी पेंटागन और व्हाइट हाउस को दी, जहां से ट्रंप ने बचाव अभियान का आदेश दिया। ईरान ने जनता से ‘दुश्मन पायलट’ को खोजने की अपील की थी।

इस बीच, ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल के समाचार प्रस्तोता ने ईरान के दक्षिण-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की थी कि वे किसी भी “दुश्मन पायलट” को पुलिस के हवाले करें और ईनाम पाएं। बताया जा रहा है कि इस इलाके में लड़ाकू विमान गिरा था।
ट्रंप ने कहा कि दुश्मन अमेरिकी पायलट का “शिकार करने वाले थे।” उन्होंने कहा कि अमेरिका लगातार पायलट की लोकेशन पर नजर रख रहा था।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने पायलट को बचाने के लिए सही समय पर सेना को कई भारी हथियारों से लैस विमान भेजने का आदेश दिया।
राष्ट्रपति ने बताया कि पायलट “गंभीर रूप से घायल” है। ईरानी सरकारी मीडिया ने खबर दी कि शनिवार को दक्षिण-पश्चिमी ईरान में हवाई हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हुए। इस क्षेत्र में अमेरिकी पायलट के होने की संभावना जताई गई थी।

अमेरिकी बचाव दल को अभियान के दौरान विमानों से जुड़ी कई बाधाओं का सामना करना पड़ा। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान का दावा है कि उसने अभियान में भाग लेने वाले दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को निशाना बनाया। मामले से परिचित एक व्यक्ति ने कहा कि दोनों हेलीकॉप्टर सुरक्षित हवाई क्षेत्र तक पहुंचने में सफल रहे।

एक क्षेत्रीय खुफिया अधिकारी के अनुसार, दो अमेरिकी ट्रांसपोर्ट विमानों को भी तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और बचाव अभियान पूरा करने के लिए अतिरिक्त विमान भेजे गए। अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि दोनों ट्रांसपोर्ट विमानों को अमेरिकी सेना ने नष्ट कर दिया।

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने रविवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने दावा किया कि अमेरिकी विमान के कुछ हिस्से ईरानी बलों के हमले में गिर गए। सरकारी टीवी ने कहा कि ईरान ने बचाव अभियान में शामिल एक ट्रांसपोर्ट विमान और दो हेलीकॉप्टरों को गिरा दिया। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने कहा कि नष्ट किए गए विमान में दो सी-130 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमान और दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर शामिल थे, जो इस्फहान प्रांत में हुए बचाव अभियान का हिस्सा थे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “हम इन दोनों अभियानों को किसी अमेरिकी के हताहत हुए बिना पूरा करने में सफल रहे, जिससे एक बार फिर यह साबित होता है कि हमने ईरान में व्यापक हवाई प्रभुत्व और श्रेष्ठता हासिल की है।” हालांकि, ट्रंप ने यह उल्लेख नहीं किया कि उसी दिन एफ-15ई के साथ एक और अमेरिकी सैन्य विमान भी मार गिराया गया।

ईरानी सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी ए-10 विमान को ईरानी रक्षा बलों ने मार गिराया। एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर पुष्टि की कि शुक्रवार को पश्चिम एशिया में दूसरा अमेरिकी वायुसेना युद्धक विमान मार गिराया गया। अधिकारी ने इस घटना के बारे में कोई अन्य विवरण या चालक दल की स्थिति के बारे में जानकारी साझा नहीं की।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच
Next Article कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

India-Bangladesh Ties: विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भारत दौरे पर, नई सरकार बनने के बाद पहली यात्रा, जानिए मकसद

April 8, 2026
International

युद्ध विराम बेअसर?: ईरान के लावन द्वीप में तेल रिफाइनरी पर हमला; तेहरान ने भी कुवैत में किए ड्रोन अटैक

April 8, 2026
International

कोमा में है मोजतबा खामेनेई, ईरान के इस शहर में चल रहा सर्वोच्च नेता का इलाज; रिपोर्ट में दावा

April 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

कई जिलों में बनेंगी फोरलेन सड़कें, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

April 8, 2026

अमेरिका ने पहाड़ में छिपे अपने पायलट को बचाने के लिए चलाया मुश्किलों भरा साहसिक अभियान

April 8, 2026

CG News : वर्दी में इंस्टाग्राम रील बनाना पड़ा महंगा, सिपाही लाइन अटैच

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.