राष्ट्रवाणी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज बन गए. बुधवार (04 नवंबर) को जारी हुई आईसीसी की ताजा रैंकिंग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले. स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के मार्को यानसन को पछाड़ते हुए एक बार फिर खुद को नंबर-1 पर काबिज कर लिया. स्टार्क के पास 881 रेटिंग प्वाइंट्स हैं, जबकि यानसन के पास 875 रेटिंग प्वाइंट्स हैं. स्टार्क ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 9 विकेट लिए थे, जिसके चलते उन्होंने रैंकिंग में एक पायदान की छलांग लगाई. टेस्ट के अलावा टी20 रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिले. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 2 पायदान की छलांग लगाकर खुद को 7वें स्थान पर काबिज कर लिया है. अय्यर को मिलकर टी20 बैटिंग की टॉप-10 रैंकिंग कुल तीन भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा पहले पायदान पर हैं, जबकि ईशान किशन ने तीसरे नंबर पर कब्जा किया हुआ है. 𝗕𝗔𝗖𝗞 𝗧𝗢 𝗧𝗛𝗘 🔝 Mitchell Starc reclaims the pole position in the ICC Men’s Test Bowling Rankings 👑 More details ➡️ अफ्रीकी स्पिनर साइमन हार्मर ने टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 9 पायदान की लंबी छलांग लगाई. अब वह 7वें पायदान पर आ गए हैं. साइमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 10 विकेट अपने नाम किए थे. इसके साथ टॉप-10 में 3 अफ्रीकी गेंदबाज शामिल हो गए हैं. कगिसो रबाडा नंब-8 पर हैं. टॉप-5 में स्टार्क पहले, यानसन दूसरे, न्यूजीलैंड के मेट हेनरी तीसरे, इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन चौथे और भारत के जसप्रीत बुमराह पांचवें पायदान पर हैं. यानसन केप टाउन के तीसरे टेस्ट में केवल तीन विकेट ही ले सके. लेकिन उन्होंने मुकाबले में बल्ले से अहम योगदान देते हुए 50 रनों की पारी खेली थी. इस प्रदर्शन ने उन्हें टेस्ट की ऑलराउंडर रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकरार रखा है. यहां भारत के रवींद्र जडेजा दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे और साइमन हारमर पांचवें पायदान पर हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- अब्दुल अल-सायद की जीत: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सेनेटर, मिशिगन में डोनाल्ड ट्रंप के अभियान को झटका – राष्ट्रवाणी
- 0 पर आउट होने वाले रोहित ने बदला मैच! NZ को पहला वनडे हराकर शुभमन गिल का बड़ा बयान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- ‘एक खराब मैच करियर तय नहीं करता’—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- कोरिया: शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- खबर छत्तीसगढ़ महादेव ऐप चंद्राकर – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधान आरक्षक गिरफ्तार, इस जिले में ACB ने दबोचा, मांगा था 5 लाख रुपये का रिश्वत लेकिन.. – राष्ट्रवाणी
- न ढोल की जरूरत, न बड़े मंच की… छत्तीसगढ़ का सुआ नृत्य क्यों है इतना खास, जानिए – राष्ट्रवाणी

