राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh ACB Raid Action || Image- एआई Generated File Chhattisgarh ACB Raid Action: प्रदेश के राजनांदगांव में एसीबी यानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने पुलिस विभाग के एक प्रधान आरक्षक के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
एकाएक हुई इस कार्रवाई से पूरे महकमें में हड़कंप का माहौल है। उपलब्ध गवाहों के बयान और पंचनामा तैयार करने के बाद एसीबी की टीम ने रिश्वत के आरोपी प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे नय्यालय में पेश किया जाएगा।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता गौरव रायपुर के मंगल विहार मोवा में रहता है। गौरव ने एसीबी को एक लिखित शिकायत देते हुए बताया था कि, राजनांदगांव जिले के थाना बसंतपुर में तैनात प्रधान आरक्षक किशोर यादव एक काम के एवज में लगातार रिश्वत की मांग कर रहा है।
आरोपी हेड कॉन्स्टेबल उसे एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने व परेशान नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। इस शिकायत को एसीबी ने गंभीरता से लिया और फिर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने ट्रैप तैयार किया। एसीबी ने शिकायतकर्ता गौरव को केमिकल लगे नोट (20 हजार रुपये) दिए।
तय योजना के मुताबिक़ जैसे ही आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव ने 20 हजार रुपये लिए, एसीबी ने उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से केमिकलयुक्त 20 हजार रूपये के अलग-अलग नोट बरामद कर लिए गए। शिकायतकर्ता प्रधान आरक्षक को रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।
बताया गया कि, निजी लोन सेटलमेंट करवाने 5 लाख की डिमांड की थी। ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज बहरहाल आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के प्रावधानों के तहत् आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पहले ही ODI में मेजबान टीम पस्त, भारत ने न्यूजीलैंड को दी पांच विकेट से मात, शतक से चूके किंग कोहली भीषण सड़क हादसे में न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनम चतुर्वेदी की दर्दनाक मौत, ऐसी टक्कर कि मौके पर ही गंवाई जान फिर दौड़ने लगी किंग कोहली की ‘रिकॉर्ड एक्सप्रेस’, किया ऐसा कमाल कि हर बल्लेबाज देखता है ऐसे कीर्तिमान का सपना भारतीय बैटरी कलपुर्जा विनिर्माताओं की लागत आयातित उत्पादों से 60 प्रतिशत तक अधिक : रिपोर्ट आदित्यनाथ ने राहुल गांधी की तुलना उड़ान भरने की जगह धुआं छोड़कर बुझ जाने वाले ‘पटाखा रॉकेट’ से की उत्तर: Ans: राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में तैनात प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार किया गया है।
सत्य प्रकाश वर्तमान में IBC24 न्यूज़, रायपुर के डिजिटल विभाग में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिष्ठित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर से ‘इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया’ में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 12 वर्षों का अनुभव है।
इस दौरान उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं। वे खबरों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी हिंदी में प्रस्तुत करने के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कंटेंट की गुणवत्ता और प्रासंगिकता पर विशेष ध्यान देते हैं। सत्य प्रकाश ने अपने पत्रकारिता करियर के दौरान और जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग की है।
जमीनी स्तर पर खबरों को कवर करने के अनुभव ने उन्हें घटनाओं की वास्तविकता समझने और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे INN 24 न्यूज़ में सह संपादक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने समाचार संपादन और प्रस्तुति से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाईं।
IBC24 न्यूज़ के डिजिटल विभाग में वे समाचार लेखन, प्रभावशाली हेडलाइन तैयार करने, SEO फ्रेंडली आर्टिकल लिखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए उपयोगी न्यूज़ कंटेंट तैयार करने का कार्य करते हैं। डिजिटल मीडिया की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनकी कोशिश रहती है कि खबरें तथ्यों पर आधारित हों और पाठकों तक कम शब्दों में स्पष्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाएं।
पत्रकारिता के अलावा, सत्य प्रकाश एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ के साथ जनसंपर्क सहायक के रूप में भी काम कर चुके हैं। इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक गतिविधियों, जनसंपर्क और समसामयिक मुद्दों को करीब से समझने का अवसर दिया। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा से आने वाले सत्य प्रकाश अपनी कार्यशैली में तथ्यपरकता, स्पष्टता और खबरों की प्रासंगिकता को प्राथमिकता देते हैं।
उनका उद्देश्य विश्वसनीय और उपयोगी समाचारों के माध्यम से पाठकों को जागरूक करना तथा उन्हें महत्वपूर्ण घटनाओं की सही जानकारी उपलब्ध कराना है। Web Title: Chhattisgarh News, ACB Arrests Head Constable Kishore Yadav in Rs 20,000 Bribery Case क्या बहस की चुनौतियों के बीच पीछे छूट रहे आम आदमी के मुद्दे?
राहुल गाँधी पर पलटवार, देखें नेताओं की ललकार लोकतंत्र की लड़ाई.. अराजकता किसने फैलाई? भाजपा नेताओं का प्रदर्शन, संवैधानिक संस्थाओं के नाम पर सियासत कितना सही? भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद यहां के परिवहन मंत्री ने दिया पद से इस्तीफा, दो हादसों में 115 ने गंवाई जान ‘लोकतंत्र’ की दुहाई.. और तेज हुई लड़ाई!
पक्ष और विपक्ष में तीखी बयानबाजी, इस जंग में आखिर जनता किसके साथ? हटाए गये DGP के PSO, प्रदेश के पुलिस महकमें में बड़ा बदलाव, एक साथ इतने IPS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट नवयुग फेस्ट में दिखा स्वदेशी का रंग, अपर्णा यादव ने किया शुभारंभ, दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल रामनगरी में दीपोत्सव की आहट से खिल उठा कारोबार, तीन गुना बढ़ी कमाई, दुकानदारों के चेहरे पर लौटी मुस्कान मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
