राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कोरबा: प्रेम विवाह के बाद पत्नी के मायके चले जाने से परेशान एक युवक के साथ उसके ही दोस्त ने कथित रूप से मारपीट कर दी। आरोप है कि दोस्त ने अपने भाई के साथ मिलकर युवक की पिटाई की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। ग्राम बहरीझोरखी निवासी सुकसेन केरकेट्टा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब सात माह पहले उसने ग्राम कटकोना निवासी ज्योति मिंज से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों साथ रह रहे थे। इस दौरान उसके दोस्त रामदुलार का घर आना-जाना था और उसकी पहचान सुकसेन की पत्नी से भी हो गई थी।शिकायत के मुताबिक करीब दो माह पहले पत्नी मायके चली गई। सुकसेन उसे वापस लाने दो-तीन बार कटकोना गया, लेकिन वह नहीं लौटी। आरोप है कि 19 जुलाई की शाम करीब पांच बजे रामदुलार अपने भाई रामकुमार के साथ उसके घर पहुंचा और पत्नी को लेने जाने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, गला दबाया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में सुकसेन के गले में चोट आई है। पसान पुलिस ने सुकसेन केरकेट्टा की शिकायत पर आरोपित रामदुलार और रामकुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को अग्रसेन सम्मान, साय सरकार ने किया अलंकरण सम्मानों का ऐलान, देखें सभी नाम – राष्ट्रवाणी

