राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, खैरागढ़। खाद और कृषि दवाई की ऑनलाइन सप्लाई का झांसा देकर किसान से 5.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला किसी संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल अन्य आरोपितों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों तथा बैंक खातों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से 27 वर्षीय अनुरुद्ध कुमार निवासी नगलाही को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 12 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच कर रही है। पुलिस ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि खाद, बीज या कृषि दवाइयों की ऑनलाइन खरीदारी से पहले विक्रेता और कंपनी की पूरी जांच करें। किसी भी अनजान नंबर या सोशल मीडिया पर मिले आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान करने से बचें।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी
