राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर Today: रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हई. आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है. वहीं मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के कई जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूमतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर तथा मध्य छग रहेगा. दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ही होगी. मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज, कोण्टई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है और यह 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन 23 डिग्री उत्तर में उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 4.5 किलोमीटर से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. राजधानी रायपुर में आज सुबह तेज धूप निकली हुई है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जुलाई को आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी
