राष्ट्रवाणी: भिलाई में पढ़ाई करने वाले लेखक-निर्देशक आकाशादित्य लामा (Akashaditya Lama) आज मुंबई में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. यही वजह है कि उनकी चर्चित फिल्म ‘बंगाल 1947’ की शूटिंग पूरी तरह छत्तीसगढ़ में हुई थी. अपनी फिल्मों और बातचीत में भी वे अक्सर भिलाई और छत्तीसगढ़ का ज़िक्र करना नहीं भूलते. प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा यह फिल्मकार आज बॉलीवुड में लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है. बता दें कि आकाशादित्य लामा (Akashaditya Lama) के निर्देशन में बनी ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा समेत कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. शानदार एंसेम्बल कास्ट, मनोरंजक कहानी और चर्चित संगीत की वजह से फिल्म रिलीज़ से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म का स्पेशल सॉन्ग भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ा रहा है. आकाशादित्य लामा ने अपने करियर की शुरुआत लेखन से की और लंबे समय तक फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया. वे प्रियदर्शन और अनिल शर्मा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशक रह चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने सूरज बड़जात्या के लोकप्रिय टीवी शोज़ के लिए भी लेखन किया है. लेखक, निर्देशक और क्रिएटिव विज़न रखने वाले आकाशादित्य आज इंडस्ट्री के बहुमुखी प्रतिभा वाले फिल्मकारों में गिने जाते हैं. आकाशादित्य लामा उन फिल्मकारों में हैं, जिन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाने के बावजूद अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलाया. उनकी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से दर्शकों और फिल्म कारोबार दोनों को अच्छी उम्मीदें हैं. छत्तीसगढ़ के लिए यह सिर्फ एक फिल्म की रिलीज़ नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी के एक प्रतिभाशाली बेटे की सफलता का उत्सव भी है.
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

