राष्ट्रवाणी: अरविन्द मिश्रा, बलौदा बाजार। जिला प्रशासन द्वारा गृहणी महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा जनपद पंचायत बलौदा बाजार के तहत ग्राम लाहोद में महिलाओं को पैरा से आर्ट बनाने की कला का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं उन्हें राखी और बैज बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर लगभग 150 महिलाएं अब पैरा आर्ट के साथ आने वाले रक्षाबंधन त्योहार और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बड़ी मात्रा में धान के साथ चांवल के दाने से राखी के साथ बैज बना रही है। वहीं प्रशासन द्वारा महिलाओं की ओर से बनाए गए राखी और बैज को बिक्री करने का भी इंतजाम किया जा रहा है। राखी, बैज और पैरा आर्ट बना रही महिलाओं ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा उन्हें प्रशिक्षण दिया गया, जिसके बाद वह अपने घर के काम को पूरा करने के बाद राखी बैज और पैरा आर्ट बना रही है जिसे वह आने वाले त्योहार में बिक्री करेंगी। शासन द्वारा हम घरेलू महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छी व्यवस्था है कि हम घर पर रहकर घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करेंगे। उन्होंने शासन का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना लाई है और जिस पैरा को हम लोग फेंक देते थे वह अब हमारे आय का जरिया साबित हो रहा है। जनपद पंचायत बलौदा बाजार के सीईओ एफ सी पटेल ने बताया कि शासन द्वारा लाहोद में दस दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग 150 महिलाओं ने पैरा से आर्ट बनाने की कला के साथ ही धान और चांवल से राखी बनाना सीखा है। निश्चित ही इस योजना का लाभ उन्हें मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगी और आत्मनिर्भर बनेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में
- गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल डेका से उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा ने की सौजन्य भेंट – राष्ट्रवाणी
- 18 साल बाद खुला भ्रष्टाचार का पिटारा! छत्तीसगढ़ मनरेगा घोटाले में पूर्व केो समेत 8 अफसरों पर बड़ी कार्रवाई – राष्ट्रवाणी
- 12 दिन पहले रखा रसोइया ही निकला मास्टरमाइंड, कोयला कारोबारी के घर की थी 70 लाख की चोरी, नागपुर से साथी संग गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- साइबर ठगी की रकम से खरीदा सोना, ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, रायपुर में तीन गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ की बेटी ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ का ऐसा गांव… अबूझमाड़ के कलमानार में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी, टावर से बदली तस्वीर – राष्ट्रवाणी

