राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, राहौद : नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 11 व 12 में मुख्य कुटी मार्ग से पकरिया रोड जाने वाले मार्ग पर चल रहे नाली निर्माण कार्य ने स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर छोड़ी गई मिट्टी, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री करीब एक माह से नहीं हटाई गई है। हल्की वर्षा होते ही पूरी सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि आमजन की सुविधा और सुरक्षा की अनदेखी की जाए। निर्माण एजेंसी की जिम्मेदारी है कि प्रतिदिन कार्यस्थल की सफाई कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखे, लेकिन मौके पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। सड़क पर फैले मलबे और कीचड़ के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। नियमित निगरानी तो एक माह से क्यों पड़ा है मलबा नगरवासियों ने इस मामले में केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि नगर पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित तकनीकी अमले की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है, तो फिर एक माह से सड़क पर पड़ा मलबा और जलभराव क्यों बना हुआ है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माण एजेंसी को मनमानी करने की खुली छूट मिल गई है। ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि नाली निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ सड़क की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। साथ ही निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की गई है। उनका कहना है कि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो बरसात के दौरान लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी

