राष्ट्रवाणी: जांजगीर-चांपा. जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए के उद्देश्य से एसपी इपस विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस लाइन में अधिकारियों-कर्मचारियों को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने समझाइश देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता और संयम के साथ कार्य करना आवश्यक है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और आम जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए. अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, दंगाई गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने संबंधी विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों द्वारा बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले उपकरणों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी प्रदान की गई. पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई की क्षमता को बढ़ाना रहा. बलवा ड्रिल के माध्यम से पुलिस जवानों ने विभिन्न परिस्थितियों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रदर्शन किया.
Trending
- प्रधानमंत्री Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार – राष्ट्रवाणी
- चीन की छाती पर गरजेगी ‘मेड इन इंडिया’ तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का ‘जोरावर’ टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं! – राष्ट्रवाणी
- India EU FTA लागू होने से सिर्फ 1 कदम दूर! 180 अरब यूरो का बिजनेस और 8 लाख नौकरियों का सीधा लाभ – राष्ट्रवाणी
- ₹75000000000000 से ज्यादा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का ‘फॉरेक्स’ खजाना; क्या मायने रखता ये ऐतिहासिक आंकड़ा? – राष्ट्रवाणी
- BRICS में चीन का बजता है डंका, क्या वही है इकोनॉमी का ‘सिकंदर’? जानिए भारत किस नंबर पर – राष्ट्रवाणी
- ये खबर सुन चिढ़ जाएंगे ट्रंप! सॉलिड ट्रेड सेटलमेंट प्लान की तैयारी में भारत-रूस, डी-डॉलराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम – राष्ट्रवाणी
- ‘धुनुची डांस के दौरान जलता कोयला…’, The Revolutionaries के लिए Pratibha Ranta ने की थी खास तैयारियां – राष्ट्रवाणी
- श्रीदेवी को मनाने के लिए Amitabh Bachchan ने ट्रक भरकर भेजे थे फूल, एक्ट्रेस ने रिजेक्ट कर दी थी बिग बी की फिल्म – राष्ट्रवाणी

