राष्ट्रवाणी: भिलाई में पढ़ाई करने वाले लेखक-निर्देशक आकाशादित्य लामा (Akashaditya Lama) आज मुंबई में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से उनका जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है. यही वजह है कि उनकी चर्चित फिल्म ‘बंगाल 1947’ की शूटिंग पूरी तरह छत्तीसगढ़ में हुई थी. अपनी फिल्मों और बातचीत में भी वे अक्सर भिलाई और छत्तीसगढ़ का ज़िक्र करना नहीं भूलते. प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़ा यह फिल्मकार आज बॉलीवुड में लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा है. बता दें कि आकाशादित्य लामा (Akashaditya Lama) के निर्देशन में बनी ‘दुल्हनिया ले आएगी’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पियूष मिश्रा समेत कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे. शानदार एंसेम्बल कास्ट, मनोरंजक कहानी और चर्चित संगीत की वजह से फिल्म रिलीज़ से पहले ही सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म का स्पेशल सॉन्ग भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी अपनी ग्लैमरस मौजूदगी से आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ा रहा है. आकाशादित्य लामा ने अपने करियर की शुरुआत लेखन से की और लंबे समय तक फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम किया. वे प्रियदर्शन और अनिल शर्मा जैसे दिग्गज निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशक रह चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने सूरज बड़जात्या के लोकप्रिय टीवी शोज़ के लिए भी लेखन किया है. लेखक, निर्देशक और क्रिएटिव विज़न रखने वाले आकाशादित्य आज इंडस्ट्री के बहुमुखी प्रतिभा वाले फिल्मकारों में गिने जाते हैं. आकाशादित्य लामा उन फिल्मकारों में हैं, जिन्होंने मुंबई में अपनी पहचान बनाने के बावजूद अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलाया. उनकी नई फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ से दर्शकों और फिल्म कारोबार दोनों को अच्छी उम्मीदें हैं. छत्तीसगढ़ के लिए यह सिर्फ एक फिल्म की रिलीज़ नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी के एक प्रतिभाशाली बेटे की सफलता का उत्सव भी है.
Trending
- एनएचपीसी के सीएमडी भूपेन्द्र गुप्ता ने अरुणाचल प्रदेश जलविद्युत परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में भाग लिया – भारतीय पीएसयू
- महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ: कोल इंडिया की सहायक कंपनी ने 66.18 करोड़ शेयरों के लिए आरएचपी फाइल की, इश्यू 9,500 करोड़ रुपये का अनुमानित है – भारतीय पीएसयू
- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एलपीजी वितरकों से मुलाकात की, चुनौतियों और भारत के विस्तारित एलपीजी नेटवर्क की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी ने FY27 की दूसरी और पहली छमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया; पहली छमाही में लौह अयस्क का उत्पादन 23% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- एनबीसीसी ने प्रमुख शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के साथ छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए; कॉलेज स्ट्रीट, चाइनाटाउन को नया रूप दिया जाएगा – भारतीय पीएसयू
- SECL ने कोयला खदान चोरी पर नकेल कसने के लिए 120 CSISF कर्मियों को तैनात किया – भारतीय PSU
- गेल ने पेट्रोकेमिकल व्यवसाय के लिए जी-360+, अगली पीढ़ी के एआई-संचालित ग्राहक 360 प्लेटफॉर्म का अनावरण किया – भारतीय पीएसयू
- आईआरसीटीसी Q2 परिणाम: राजस्व 16% बढ़ा, शुद्ध लाभ 23% गिरा; रेल नीर ने भारी नुकसान की सूचना दी – भारतीय पीएसयू

