राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,जशपुर नगर: जिला प्रशासन ने शुक्रवार को नगर पालिका के सीएमओ कार्यालय को राजस्व अधिकारियो की टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के कुछ देर बाद ही सील को हटा दिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से नगर पालिका में अफरा तफरी मच गईं। सप्ताहभर पहले तय था निरीक्षण का प्लान, मौके से नदारद रहे अधिकारी नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत ने बताया कि नगर में चल रहे विकास कार्यो का कलेक्टर रोहित व्यास के साथ निरीक्षण करना था। तय समय पर सारे लोग पहुंच गए थे लेकिन सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय नदारत थे। इस पर अध्यक्ष भगत ने कलेक्टर को बताया कि सीएमओ उपाध्याय विकास कार्यो और परिषद में लिए गए निर्णय भी सही तरीके से लागू नहीं हो पाते हैँ। फोन पर असंतोषजनक जवाब मिलते ही कलेक्टर ने दिए सील करने के आदेश अध्यक्ष की शिकायत पर कलेक्टर ने सीएमओ उपाध्याय से मोबाईल पर काल लगा कर बात की। इस ओर सीएमओ ने विभागीय बैठक के सिलसिले में अंबिकापुर के जॉइंट डायरेक्टर कार्यालय में होने की बात कही। पालिका अध्यक्ष ने बताया सीएमओ के जवाब पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर व्यास ने सीएमओ कार्यालय को सील करने का निर्देश दिया था। ‘न्यायलयिन कार्य के सिलसिले में बिलासपुर गया हुआ था, इसके बाद शुक्रवार को जेडी कार्यालय अंबिकापुर में हूं, आज शाम तक वापस लौटूंगा।’ योगेश्वर उपाध्याय, सीएमओ,नपा, जशपुर ‘शहर के विकास कार्यो का निरिक्षण का प्लान एक सप्ताह पहले तय था। इसके बाद भी सीएमओ निरीक्षण से नदारत थे। इसकी शिकायत मैंने कलेक्टर से की थी। इस पर कार्रवाई हुई है। उम्मीद है इससे शहर के विकास कार्यो में तेजी आएगी।’ अरविन्द भगत, अध्यक्ष,, नपा जशपुर।
Trending
- लगातार बारिश से शिवनाथ नदी उफान पर, महमरा एनीकट से साढ़े 7 फीट ऊपर बह रहा पानी
- अमेरिकी विमानवाहक पोत ने वियतनाम में एक दुर्लभ पोर्ट कॉल किया – राष्ट्रवाणी
- करेले के ढेर में छिपा था कोबरा, हाथ बढ़ाते ही युवक को डसा, पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी – राष्ट्रवाणी
- लापरवाह सिस्टम! सड़क का अभाव, घायल युवक को खाट पर ढोकर एक किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण – राष्ट्रवाणी
- गलत उपयोगकर्ता नाम के कारण एक व्यक्ति को 18 महीने के लिए जेल भेज दिया गया, अदालत ने फैसला सुनाया – राष्ट्रवाणी
- श्रावण मास के शुभारंभ पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग विस्तार और वित्तीय सुधारों पर दिया जोर – राष्ट्रवाणी
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ – राष्ट्रवाणी

