राष्ट्रवाणी: महेश बाबू अपनी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग के बाद संजय लीला भंसाली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट में काम करने की चर्चा में हैं। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महेश बाबू (Mahesh Babu) इन दिनों एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म वाराणसी की शूटिंग कर रहे हैं।
वहीं इस बीच एक्टर अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार एक्टर संजय लीला भंसाली के साथ एक फिल्म में काम कर रहे हैं। पहले अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसे नामों को फिल्म निर्माता से जोड़ा जा रहा था।
अब खबर है कि महेश बाबू को इस प्रोजेक्ट के लिए चुना जा रहा है। तेलुगु नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, संजय लीला भंसाली ने हाल ही में महेश बाबू से मुलाकात की और उनके साथ एक कहानी पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि फिल्म में भव्य सेट, शानदार सीन्स और भंसाली की जानी-पहचानी नाटकीय शैली देखने को मिलेगी।
अगर यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ता है, तो इससे हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो बड़े नाम एक साथ आ सकते हैं। हालांकि प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फिलहाल महेश बाबू का पूरा ध्यान वाराणसी पर है।
एसएस राजामौली की फिल्म पूरी होने और रिलीज होने के बाद ही अभिनेता अपनी अगली फिल्म का फैसला करेंगे। वाराणसी की शूटिंग अपनी आखिरी स्टेज में पहुंच गई है। महेश बाबू में शूटिंग का आधे से ज्यादा काम पूरा कर लिया है और डबिंग कर रहे हैं।
बस उनका इंट्रो सीन शूट होना बचा है जिसे बाद में किया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी शूटिंग का मुख्य हिस्सा पूरा कर लिया है। वहीं, टीम ने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ कई दृश्यों की शूटिंग भी कर ली है।
वाराणसी 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

