राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर निकले थे।सुबह करीब 9 बजे एक जागरूक मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने भोर में 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी है। आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। इस संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर छापा मारा। सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपितो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर मुख्य आरोपित रंजीत एक्का को उसकी हीरो मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में 15 किलो गोमांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुल 55 किलो गो मांस के साथ मवेशी के अवशेष, 2000 रूपए नकद और हत्या में प्रयुक्त टांगी व छुरी भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितो के विरूद्व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सभी 10 आरोपियों को नवीन कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद से पुलिस ने सभी को हथकड़ी और जंजीरों में जकड़ कर मुख्य मार्ग पर पैदल जुलूस निकाला। यह कतारबद्ध जुलूस कारगिल चैक होते हुए कोतबा पुलिस चैकी से पहले खड़ी पुलिस बस तक ले जाया गया। भरी सड़क पर पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मुख्य मार्ग से आरोपियों को इस तरह ले जाने के कदम के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में गौ-हत्या जैसे जघन्य अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा। कार्रवाई में बागबहार के थाना प्रभारी आशीष तिवारी के साथ चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, अपलेजर खेस, प्रधान आरक्षक अजय खेस, छविकांत पैंकरा, संजय लकड़ा आरक्षक प्रवीण खलखो, सुशील तिर्की, अमित, रघुराज रजक, जेम्स एडवर्ड और महिला आरक्षक जया पैंकरा शामिल रहे। ‘गो हत्या की सूचना पर पुलिस टीम ने दस आरोपितों को मांस व हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। क्षेत्र में इस तरह का अपराध करके महौल खराब करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’
Trending
- 5,850mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर वाले वनप्लस फोन का आया नया वेरिएंट, इतनी है कीमत – राष्ट्रवाणी
- ChatGPT की तरह अब Grok Bot भी करेगा आपसे बातें, एलन मस्क के एआई चैटबोट में शामिल की वॉइस टेक्नोलॉजी – राष्ट्रवाणी
- Oppo का ये नया 5G फोन, भारत में जल्द होगा लॉन्च; परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी पर होगा फोकस – राष्ट्रवाणी
- चंडीगढ़ में 22 सितंबर को लगेगा आईफोन लंगर, जय माता दी लिखने पर मिलेगा फ्री; विजेताओं के लिए होगा लाइव लकी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- 9,000mAh की बैटरी और 200MP कैमरे के साथ आ सकता है वनप्लस 16, सामने आई डिटेल – राष्ट्रवाणी
- भारतीय मूल के हैकर्स ने Claude की मदद से OpenAI में लगाई सेंध, दो बग की मदद से 72 घंटे में किया हैक – राष्ट्रवाणी
- भाजपा Councillor Resignation News: छत्तीसगढ़ में 8 भाजपा पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से पार्टी छोड़ने का किया दावा, अब जिला अध्यक्ष ने भेजा नोटिस – राष्ट्रवाणी
- रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार धड़ाम, 780 अरब डॉलर पर पहुंचा; आरबीआई ने जारी किया डेटा – राष्ट्रवाणी

