राष्ट्रवाणी: आंखों में थोड़ी सी जलन, लालिमा या खुजली होने पर कई लोग खुद ही आईड्रॉप का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. कुछ लोग घर में रखी पुरानी दवा डाल लेते हैं, तो कुछ मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की सलाह के ड्रॉप्स खरीद लेते हैं. शुरुआत में इससे आराम मिल सकता है, लेकिन ऐसा करना आंखों के लिए खतरनाक साबित होता है. गलत आईड्रॉप से संक्रमण बढ़ने के साथ नजर को भी नुकसान पहुंचता है. आइए जानते हैं इसके 3 बड़े खतरे. कुछ आईड्रॉप्स में स्टेरॉयड होता है, जिसका इस्तेमाल आंखों की कुछ खास समस्याओं में डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है. लेकिन बिना जांच और निगरानी के इनका इस्तेमाल करने से आंखों के अंदर दबाव बढ़ता है. लंबे समय तक ऐसा होने पर ग्लूकोमा यानी काला पानी होने का खतरा रहता है. इससे आंखों की नस को नुकसान पहुंचता है और नजर धीरे-धीरे कमजोर हो सकती है. कुछ मामलों में स्टेरॉयड के लंबे इस्तेमाल से मोतियाबिंद का खतरा भी बढ़ता है. इसलिए किसी दूसरी बीमारी के लिए लिखी गई स्टेरॉयड ड्रॉप्स अपनी मर्जी से इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए. आंखों में लालिमा, खुजली, जलन या पानी आने की वजह हमेशा एक जैसी नहीं होती. इसके पीछे एलर्जी, ड्राई आई, वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण जैसी अलग-अलग वजहें होती हैं. ऐसे में हर समस्या का इलाज भी अलग होता है. बिना जांच के गलत आईड्रॉप डालने से परेशानी बढ़ती है. कई बार दवा से कुछ समय के लिए आराम मिल जाता है, लेकिन असली बीमारी का इलाज नहीं हो पाता. इसके अलावा पुरानी, एक्सपायर हो चुकी या किसी दूसरे व्यक्ति की इस्तेमाल की हुई आईड्रॉप से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है. आंखों में दर्द, लालिमा, ज्यादा पानी आना, कीचड़ जमना या धुंधला दिखाई देना जैसी परेशानी होने पर खुद से दवा न डालें. सबसे पहले आई स्पेशलिस्ट से जांच कराएं. डॉक्टर आंखों की समस्या के हिसाब से सही दवा और उसकी मात्रा बताते हैं. आईड्रॉप डालने से पहले हाथ साफ करें और बोतल की नोक को आंख या किसी दूसरी सतह से न छूने दें. दवा की एक्सपायरी और खोलने के बाद इस्तेमाल करने की अवधि भी जरूर देखें. अगर अचानक नजर कम होने लगे, तेज दर्द हो या आंख में चोट लगे, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी

