राष्ट्रवाणी: दिवाली का त्योहार मिठाइयों और पकवानों के बिना अधूरा लगता है. घर में मिठाइयां आती हैं, मेहमानों का आना-जाना रहता है और हर कोई एक-दूसरे का मुंह मीठा कराता है. लेकिन डायबिटीज और शुगर के मरीजों के लिए इस दौरान खानपान का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. कई बार मिठाई खाने की इच्छा होती है, लेकिन ब्लड शुगर बढ़ने का डर भी रहता है. डायबिटीज के मरीजों को मिठाई चुनते समय उसमें मौजूद चीनी, कार्बोहाइड्रेट और खाने की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए. कुछ ऑप्शन दूसरी मिठाइयों के मुकाबले बेहतर होते हैं आइए जानते हैं कि दिवाली पर शुगर पेशेंट किन मिठाइयों को सीमित मात्रा में खा सकते हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. डायबिटीज के मरीज दिवाली पर बादाम कतली, पिस्ता रोल और बिना ज्यादा चीनी से बनी ड्राई फ्रूट्स की मिठाइयां खा सकते हैं. बादाम और पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो संतुलित डाइट का हिस्सा बनते हैं. पर इसका मतलब यह नहीं है कि इन मिठाइयों को जितना चाहें उतना खाया जा सकता है. इनमें भी कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं. अंजीर रोल और खजूर से बनी मिठाइयों को भी लोग हेल्दी समझकर ज्यादा खा लेते हैं, जबकि इनमें प्राकृतिक शुगर की मात्रा होती है. इसलिए इन्हें भी कम मात्रा में ही खाएं. मिठाई खरीदते समय उसकी सामग्री जरूर पढ़ें और ऐसी चीजें चुनें जिनमें ज्यादा चीनी न हो. बाजार की मिठाइयों में चीनी और घी की मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. ऐसे में घर पर मिठाई बनाना एक बेहतर ऑप्शन होता है. आप नारियल के लड्डू, बादाम की मिठाई या सूजी का हलवा तैयार कर सकते हैं. इनमें चीनी की जगह डॉक्टर या डायटीशियन की सलाह से स्टीविया जैसे स्वीटनर का इस्तेमाल करे. मिठाई बनाते समय सूखे मेवे, नारियल और अन्य सामग्री की मात्रा का भी ध्यान रखें. सिर्फ चीनी की जगह स्वीटनर डाल देने से मिठाई पूरी तरह डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित नहीं हो जाती. सूजी, नारियल और ड्राई फ्रूट्स में भी कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती हैं. इसलिए घर की बनी मिठाई भी छोटी मात्रा में ही खाएं. डायबिटीज के मरीजों को त्योहार के दौरान अपना खानपान और दिनचर्या बिगड़ने नहीं देनी चाहिए. मिठाई खाली पेट खाने के बजाय संतुलित भोजन के साथ थोड़ी मात्रा में लें. एक बार में छोटा हिस्सा खाएं और बार-बार मिठाई खाने से बचें. दाल, सब्जी, सलाद और प्रोटीन से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल रखें. मिठाई या भोजन के बाद 10 से 15 मिनट हल्की सैर करना भी ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. बाजार में मिलने वाली शुगर-फ्री मिठाइयों को भी बिना सोचे न खाएं, क्योंकि उनमें दूसरे कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी होती हैं. त्योहार के दिनों में ब्लड शुगर की जांच करते रहें और दवाइयां समय पर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator निर्जला गौड़ इस वक्त ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी
- पेंड्रा: छत्तीसगढ़ के मरवाही में 62 हाथियों की दस्तक: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 9 स्कूल दो दिन के लिए बंद – राष्ट्रवाणी
- रणजी ट्रॉफी: हैदराबाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ का शिकंजा, 259 रन का लक्ष्य देकर 13 रन पर झटके 2 विकेट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ा अभियान, 15 नवंबर से शुरू होगा सघन चेकिंग ड्राइव – राष्ट्रवाणी

