राष्ट्रवाणी: कग वेाथेर Today: रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल लगातार बदल रही है. गहरे अवदाब के कमजोर पड़ने से वर्षा में कमी आने की संभावना जताई गई है. शुक्रवार को बस्तर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने के संभावना जताई है. वहीं राजधानी रायपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. शुक्रवार को करीब 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, यानी मौसम विभाग के जारी आकंड़ों के मुताबिक, बीजापुर में 11 सेमी, भैरमगढ़ और औंधी में 8-8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी, छोटेडोंगर में 6 सेमी तथा बड़े बचेली, दोरनापाल और गीदम में 5-5 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा कुटरू, ओरछा, दरभा, मानपुर और भोपालपट्नम में 4-4 सेमी, गंगालूर, रेंगाखार कला, पखांजूर, दुर्गकोंदल, तोकापाल, डोंगरगढ़, डौंडी, फरसगांव, बास्तानार और तमनार में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है. वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर बने अवदाब के केंद्र से होते हुए गोपालपुर तक और आगे दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. राजधानी में आज आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
Trending
- सुरक्षा के दृष्टि से केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात व्यवस्था में अस्थाई परिवर्तन
- सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व चैयरमैन को 14 दिन की जेल
- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के दीपक रात्रे की मौत, एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में परिवार संग गया था जम्मू-कश्मीर – राष्ट्रवाणी
- दीपका स्थित यूनियन बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, रिकार्ड तलाशने में जुटी पुलिस… – राष्ट्रवाणी
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी – राष्ट्रवाणी
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर कावड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन, विश्राम और सेवा की व्यवस्था – राष्ट्रवाणी
- सेवा, शिद्दत और संकल्प से करें काम – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- सहकारिता के माध्यम से कृषि में तकनीकी क्रांति: धमतरी बना देश का पहला जिला, 10 प्राथमिक कृषि साख समितियों से शुरू हुई ड्रोन सेवा – राष्ट्रवाणी

