राष्ट्रवाणी: मनोज यादव, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो चोर मोबाइल टावर की केबल काटते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। लोगों ने उन दोनों को रस्सी से बांधकर पहले जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दावा किया जा रहा है कि जिले में 3 महीने में 33 टावरों में चोरी की घटनाएं हुई है। वहीं दो चोर जब सीतामणी स्थित राम मंदिर परिसर में लगे मोबाइल टावर की केबल काट रहे थे, तो उन्हें स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों को रस्सी से बांध दिया और जमकर पीटा। पिटाई के बाद इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिल ने दोनों आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवकों के नाम एकलाख खान और लक्की बताया है। लोगों का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। उनके पास से गांजा, चिलम और नशीले इंजेक्शन की शीशियां भी मिली हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- बीसीसीएल ने सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने के लिए मुनीडीह परियोजना में XV सीम लॉन्गवॉल सिस्टम लॉन्च किया – भारतीय पीएसयू
- कोल इंडिया के चेयरमैन बी. साईराम ने कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं, उच्च उत्पादन और मजबूत प्रतिबद्धता का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- रक्षा मंत्री ने सिक्किम के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ मनाई दीपावली – भारतीय पीएसयू
- जलवायु परिवर्तन से भारत की खाद्य सुरक्षा को ख़तरा, हीटवेव, सूखा और फसल घाटा बढ़ रहा है – भारतीय पीएसयू
- झारखंड 62 बंद कोयला खदानों की फिर से नीलामी करेगा – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- अंताल्या में COP31: वैश्विक ऊर्जा संकट, जलवायु वित्त और जीवाश्म ईंधन परिवर्तन जलवायु शिखर सम्मेलन पर हावी होने के लिए तैयार – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू

