राष्ट्रवाणी: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा, बुनकरों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हथकरघा कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर की पहचान है। बुनकरों के कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा एवं ग्रामोद्योग उत्पादों ने प्रदेश की कला, संस्कृति और शिल्प कौशल की विविधता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
Trending
- चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: में वर्षों से नौकरी कर रहे शिक्षकों की नियुक्ति पर उठे सवाल, फर्जी दस्तावेजों से चयन का आरोप – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बीएड की दो हजार और डीएलएड की छह सौ सीटों पर प्रवेश, पांच नवंबर से काउंसलिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा: नौ माह तक जेल की हवा खाता रहा प्रधान पाठक, विभाग को भनक नहीं; अब हुई बर्खास्तगी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में आगामी शिक्षा सत्र से नौवीं और दसवीं कक्षा में बड़ा बदलाव, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम होगा लागू – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: फ्री में बर्तन चमकाने आए थे, महिलाओं को थमा गए नकली जेवर; सूरजपुर में बेटा गिरफ्तार, बाप फरार – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के उदंती में 3500 पेड़ों को सुखाने की साजिश, बेंगलुरु से आए ट्री डॉक्टर ने लगाया मलहम – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों समेत 73 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर – राष्ट्रवाणी

