राष्ट्रवाणी: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विभाग की स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की समृद्ध हथकरघा परंपरा, बुनकरों और शिल्पकारों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की हथकरघा कला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय हुनर की पहचान है। बुनकरों के कौशल को आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार और आर्थिक अवसरों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि और स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा एवं ग्रामोद्योग उत्पादों ने प्रदेश की कला, संस्कृति और शिल्प कौशल की विविधता को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में स्थानीय बुनकरों एवं शिल्पकारों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया गया।
Trending
- मुक्तिधाम में इंसान की जगह कुत्ते का कर दिया अंतिम संस्कार, भड़के लोग, पार्षद की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू – राष्ट्रवाणी
- पति की सैलरी 71 हजार, फिर भी पत्नी को नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता, बिलासपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में अब न चूहे गटकेंगे शराब न फूंक पाएंगे गांजा: थाना गंज में ई-मालखाना प्रणाली शुरू – राष्ट्रवाणी
- साथ जाने से इनकार पर हैवान बना पति, ब्लेड से पत्नी की गर्दन रेती, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा – राष्ट्रवाणी
- मिशन क्लीन सिटी प्रभारी पर गंभीर आरोप: स्वच्छता दीदियों ने प्रशासन से की हटाने की मांग – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर उपदाते : छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश – राष्ट्रवाणी
- कोसा की चमक अब वैश्विक बाजार तक : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’ – राष्ट्रवाणी

