राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र के टाउनशिप में हाउस लीज, लाइसेंस आवासों और रिटेंशन नीति में बदलाव के साथ आवास खाली करने के नोटिस जारी करने के विरोध में शनिवार शाम युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। भिलाई बचाओ के पोस्टर और बैनर लेकर बड़ी संख्या में रिटेंशनधारी, लाइसेंसधारी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुर्गा चौक पहुंचे और बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुर्गा चौक से आगे कई स्थानों पर बड़े-बड़े बैरिकेड लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पहला बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद जनसंपर्क विभाग के पास लगाए गए दूसरे बैरिकेड पर पुलिस और सीआईएसएफ ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अलग-अलग सेक्टरों से पहुंची भीड़ को संबोधित करने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भिलाई की बसावट को खत्म करने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि । विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि 10 हजार से अधिक आवासों को नोटिस दिए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि आवास खाली कराने के बाद इन्हें किसी निजी संस्था को देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि टाउनशिप का एक भी घर खाली नहीं होने दिया जाएगा और इस मुद्दे को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव जुल्फिकार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने हाउस लीज, लाइसेंस और रिटेंशन आवासों से जुड़े फैसलों को वापस लेने की मांग की।
Trending
- पॉवर सेंटर : रसूख… रिश्वत… सब्र किसे है?… बकाया… ‘मोक्ष’ के रास्ते… नकेल… डेपुटेशन… लेट रिस्पांस… – आशीष तिवारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर नेवस उपदाते : मुक्तिधाम में कुत्तों का अंतिम संस्कार, हटाई गई टास्क कर्मी… नामी कंपनी के नाम पर बिक रहा था नकली आयल… मासूम से दुष्कर्म मामले में दोषी को आजीवन कारावास – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी, कल से होगा लागू, कज सिन्हा की स्पेशल बेंच में जमानत समेत इन मामलों की होगी सुनवाई – राष्ट्रवाणी
- अाप सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला, कहा- मोदी जी चला रहे हैं छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश के अंदर चलाया जा रहा है पैसा कानून… – राष्ट्रवाणी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon नेवस Update: अफीम की खेती मामले में 9 सितंबर से होगी सुनवाई… जिले की 42 खदानों से उत्खनन निरस्त करने के आदेश… रिचार्ज करने के कुछ घंटे बाद खाते से 95 हजार गायब… – राष्ट्रवाणी
- संविधान में असंतुलन, नेतृत्व असमानता व उपेक्षा पर कमल सोनी का चेम्बर से इस्तीफा
- मुख्यमंत्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट पर हाई कोर्ट की रोक, जूनियर्स को सप बनाने पर राज्य सरकार को नोटिस – राष्ट्रवाणी

