राष्ट्रवाणी: कग मोरनिनग नेवस : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे कुनकुरी पहुंचेंगे. यहां अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम निवास बगिया पहुंचेंगे. रायपुर. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे. वे विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. संजय सिंह सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ गरियाबंद जाएंगे. वे कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे. रायपुर. छत्तीसगढ़ में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. राज्य में 17 अगस्त तक विभिन्न राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे. 7 से 15 अगस्त तक ‘वंदे मातरम्’ गायन और 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा. वहीं, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस’ मनाया जाएगा. रायपुर. कांग्रेस आज क्रांति दिवस के मौके पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. जिला, शहर और नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. इस दौरान आजादी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा. विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर पीसीसी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं. रायपुर. छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय ने भी बिलासपुर चैंबर से इस्तीफा दिया है. बिलासपुर में 9 अगस्त को सुबह 11 बजे से चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित होनी है. रायपुर,.भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा ध्वजारोहण (Flag Hoisting) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस भवन, रायपुर में सुबह 10 बजे होगा. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और युवा कांग्रेस के सभी साथी सादर आमंत्रित हैं. सावन हरेली महोत्सवआयोजक – संतोष योगा जुबा ग्रुपस्थान- अनुपम गार्डन, जीई रोडसमय- सुबह 7 बजे से.क्रांति दिवससंगठन- छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्थास्थान- शहीद स्मारक भवनसमय- सुबह 11 बजे झंडा वंदन.अंतराक्षरी प्रतियोगितासंस्थान – महाराष्ट्र मंडल रायपुरस्थान- चौबे कॉलोनी स्थित मंडल का संत ज्ञानेश्वर सभागृहसमय- सुबह 8:30 बजे से.प्रदर्शनीसंस्थान- छत्तीसगढ़ जन विकास एवं सशक्तीकरण सहयोग संस्था- ‘क्लाउड’स्थान- कला केंद्र परिसर, नालंदा परिसर के पास, जीई रोडसमय- दोपहर 12 से शाम 7 बजे तक.
Trending
- लाभप्रदता चुनौतियों के बावजूद IGL Q2 की बिक्री मात्रा 8% बढ़ी – भारतीय PSU
- चक्रवात अर्नब से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और राहत राशि देने के मुख्यमंत्री साय के निर्देश – राष्ट्रवाणी
- कोरबा: में पीएम आवास निर्माण के दौरान हादसा, दीवार से गिरकर मजदूर की मौत—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में 18 से अधिक ठिकानों पर छापे – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 6 नए जजों की नियुक्ति के प्रस्ताव को दी मंजूरी – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट: सहमति से बना संबंध टूटने पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराएं जिला कलेक्टर : विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी
- रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल को अग्रसेन सम्मान, साय सरकार ने किया अलंकरण सम्मानों का ऐलान, देखें सभी नाम – राष्ट्रवाणी

