राष्ट्रवाणी: रायपुर,10 अगस्त 2026 राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने सारंगढ़ प्रवास के दौरान जिले को स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और पशु चिकित्सा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने लगभग 1.24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित विभिन्न विभागीय भवनों का लोकार्पण कर जिला मुख्यालय में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती प्रदान की। मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमें पशु चिकित्सा विभाग को 74 लाख 59 हजार रुपये की लागत से निर्मित जिला कार्यालय भवन, स्वास्थ्य विभाग का 50 लाख रुपये की लागत से तैयार सीजीएमएससी (CGMSC) का अतिरिक्त कक्ष, बीपीएचयू (BPHU) भवन तथा जिला अस्पताल का मेडिसीन वार्ड, शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष शामिल हैं। मंत्री वर्मा ने लोकार्पण समारोह के साथ-साथ क्षेत्र में खेल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने ऑफिसर्स क्लब का उद्घाटन किया। परिसर में पौधे रोपने के साथ ही मंत्री वर्मा ने ग्राम छुहीपाली में आयोजित वृहद पर्यावरण कार्यक्रम में भाग लेकर सीड बॉल का उपयोग कर पौधरोपण किया। उन्होंने जिला कार्यालय के संयुक्त भवन (कंपोजिट बिल्डिंग) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात मंडी प्रांगण में स्वामित्व योजना के तहत किसान हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया।
Trending
- बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां अब लहराएगा तिरंगा – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक: कहा- रिटायरमेंट से पहले प्रकरणों का करें निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – राष्ट्रवाणी
- मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल: कहीं झमाझम तो कहीं बारिश का इंतजार – राष्ट्रवाणी
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां – राष्ट्रवाणी
- जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत – राष्ट्रवाणी
- खौफनाक हत्या का वीडियो: शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट – राष्ट्रवाणी

