राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: हरेली त्योहार पर पकवान और मांस पकाने को लेकर दो भाइयों के बीच उपजा विवाद इतना बढ़ा कि बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल छोटे भाई को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की विस्तृत जाँच शुरू कर दी है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में वे तीन भाई हैं और तीनों अपने-अपने परिवारों के साथ अलग-अलग रहते हैं। प्रार्थी सूरज ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को हरेली त्योहार के अवसर पर उनका छोटा भाई रुपेश धनवार घर में पकाने के लिए एक मुर्गा लेकर आया था। इसी दौरान उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने हिस्से का मुर्गा लेकर पहुँचा। बताया जा रहा है कि रुपेश का लाया हुआ मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा आकार में थोड़ा छोटा था। इस बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने गौतम पर ताना कसते हुए रुपेश की तरह ही बड़ा मुर्गा लाने के लिए दबाव डाला। दूसरों के ताने सुनने के बाद बड़ा भाई गौतम गुस्से से आगबबूला हो गया और उसने सीधे छोटे भाई रुपेश से विवाद करना शुरू कर दिया। जब रुपेश ने इसका विरोध किया, तो गुस्से में अंधे हो चुके गौतम ने धारदार हथियार (चाकू) निकालकर रुपेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में रुपेश बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। स्वजन ने तुरंत घायल रुपेश को उठाकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मोपका पुलिस अस्पताल पहुँचकर घायल के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Trending
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी – राष्ट्रवाणी
- विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल – राष्ट्रवाणी
- बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के 31 वर्षीय कांवड़िए की मौत: सुल्तानगंज से देवघर जाते समय बिगड़ी तबीयत – राष्ट्रवाणी
- 54 एकड़ सार्वजनिक भूमि को उद्योग विभाग को सौंपने का विरोध, आवंटन रद्द नहीं होने पर अनिश्चितकालीन चक्काजाम की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- देशभर में दिखेगी बस्तर की संस्कृति : सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाने का दिया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
- बलरामपुर व रामानुजगंज को जल्द मिलेगा बायपास की सौगात, दुर्घटनाओं पर लगेगा अंकुश

