राष्ट्रवाणी: रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज द्वारा बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित करने के उद्देश्य से 12 अगस्त को टेमरी स्थित हैप्पी स्कूल में ‘हैंड हाइजीन एवं सैनिटेशन अवेयरनेस वर्कशॉप’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रोटेरियन वेदिका सिंघानिया ने बच्चों को स्वास्थ्य, हाथ धोने के सही तरीकों और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एक आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने के 7 चरण (सेवन स्टेप्स ऑफ हैंडवॉशिंग) सिखाए। उन्होंने बताया कि कैसे केवल हाथ साफ रखकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यशाला के दौरान बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया और सवाल भी पूछे। स्वच्छता की इस आदत को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए क्लब की ओर से 100 बच्चों को हैंडवॉश वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने लायक थी। कार्यशाला का सफल संयोजन चेयरपर्सन रोटेरियन वेदिका सिंघानिया द्वारा किया गया। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा जैन एवं सचिव रोटेरियन शिल्पा चोपड़ा ने बताया कि यह आयोजन रोटरी के “क्रिएट लास्टिंग इम्पैक्ट” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी

