राष्ट्रवाणी: 80 के दशक के लुक वाले वायरल ट्रेंड की तरह किशोर कुमार का एक पुराना गाना काफी पॉपुलर हुआ था। किशोर कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सोशल मीडियो को खोलते ही लोगों के 80 के दशक के लुक वालीं तस्वीरें सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर 80s लुक वाला ट्रेंड धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) का एक पुराना गाना भी ऐसा रहा था, जो इस वायरल ट्रेंड की तरह पॉपुलर हुआ था। हर तरफ किशोर दा द्वारा गाए गए इस रोमांटिक सॉन्ग की गूंज सुनाई देती थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है। बतौर सिंगर किशोर कुमार ने महानायक अमिताभ बच्चन के लिए कई यादगार गीत गाए। इनमें से सबसे अधिक गीत 80 के दशक में आए थे। बात की जाए किशोर दा और बिग बी की जोड़ी वाले सबसे शानदार गाने के बारे में तो वह 1981 में रिलीज होने वाली अमिताभ की कल्ट मूवी सिलसिला से नाता रखता है, जिसके बोल थे- देखा एक ख्वाब… (Dekha एक Khwab)। अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया ये रोमांटिक सॉन्ग 80s के सबसे लोकप्रिय गीतों में शुमार हुआ था और उस दौर में इसे नंबर-1 गीत भी माना गया था। किशोर कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में गाया हुआ सिलसिला फिल्म का ये गाना आज भी एक बेहतरीन लव सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है। जिस तरह से 80s लुक वाला ट्रेंड सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, ठीक उसी तरह की दीवानगी अमिताभ और रेखा के देखा एक ख्वाब… गीत को लेकर देखने को मिली थी। आज भी इस गाने की आवाज कानों में पड़ते ही दिल को अपने आप सुकून मिलता है। इन दोनों फिल्म कलाकारों की जोड़ी पर फिल्माए गए गानों में सिलसिला का ये सॉन्ग आइकॉनिक माना जाता है। आपको ये जानकार हैरानी होगी निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला एक फ्लॉप फिल्म रही थी। लेकिन अपने गानों की वजह से ये आज एक कल्ट मूवी मानी जाती है। जिसमें सबसे बड़ा योगदान देखा एक ख्वाब… गीत का रहा है।
Trending
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ट्रैक्स फ्री करेगी सरकार, सीएम साय बोले – देखने के बाद लेंगे फैसला, पुलिस हिरासत में मौत पर कही बड़ी बात… – राष्ट्रवाणी

