राष्ट्रवाणी: लकी अली ने 90s के दौर में एक ऐसा गाना गाया था। जो सुबह-सुबह एक महीने तक रेडियो पर खूब …और पढ़ें 90 के दशक में रेडियो की शान था ये गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम 90 के दशक में रेडियो पर एक महीने तक बजा ये गाना कश्मीर के अनाथ लड़के से लकी अली को मिला ये आइडिया यूट्युब पर गाने को मिले हैं 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में रेडियो का जबरदस्त क्रेज था। सुबह-सुबह लोग उठने के साथ ही भगवान को नमन कर रेडियो पर अपने पसंदीदा गाने सुना करते थे। इसी दौर में दिग्गज सिंगर लकी अली का एक ऐसा गाना आया था, जिसे सुनकर फैंस के चेहरों पर एक भिनी सी मुस्कान आ जाती। कौन सा था वह गाना, जो एक महीने तक बना रहा नंबर वन, चलिए बताते हैं। लकी अली बॉलीवुड के सबसे सुरीले गायकों में से एक हैं। इस बात में कौई दोराय नहीं है। उन्होंने एक से बढ़कर एक ऐसे गाने श्रोताओं को दिए हैं, जो आज भी 90s में जन्में लोगों की प्ले लिस्ट का हिस्सा है। हालांकि, उनका जो गाना रेडियो पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुआ, वह ‘ओ सनम'( ओ Sanam) था, जो एक म्यूजिक वीडियो था। ओ सनम उस दौर में इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ था कि एक महीने तक रेडियो स्टेशन पर लोगों की मॉर्निंग इस सुपरहिट गाने के साथ ही होती थी। रोमांटिक ट्रेक का सुरुर 90 के दशक के फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। इस गाने की लोकप्रियता सालों बाद भी कितनी अधिक थी इस बात का अंदाजा आपको इसके व्यूज से हो जाएगा। लकी अली के गाने अक्सर रियल लाइफ सिचुएशन को बड़ी खूबसूरती से लिरिक्स में पिरोते थे। ओ सनम गाने का आइडिया सिंगर को तब आया, जब उनकी मुलाकात कश्मीर के एक अनाथ बच्चे ‘राजू’ से हुई। लकी अली ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि राजू एक सच्चा साथी और मददगार लड़का था। जब वह उससे मिले तो उन्हें यह गाना बनाने का ख्याल आया। हालांकि, उन्होंने यह इमेजिन भी नहीं किया था कि ओ सनम लोगों के दिलों को इस कदर छू जाएगा कि रेडियो से लेकर वॉकमैन तक पर वह इसे रिपीट पर सुनेंगे। इस सॉन्ग को गाने के साथ-साथ इसे कंपोज भी लकी अली ने ही किया था। इसके लिरिक्स सैय्यद असलम नूर ने लिखे थे। ओ सनम गाने को यूट्युब पर 9 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
Trending
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी

