राष्ट्रवाणी: 90s के दशक की मशहूर अभिनेत्री नगमा लंबे समय बाद सिंटा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आईं। उनका बदला हुआ रूप देखकर फैंस हैरान रह गए। एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा नगमा (Nagma) ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि अभी एक्ट्रेस लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। हाल ही में उन्हें सिनेमा और टीवी कलाकार संघ (CINTAA) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखा गया जहां फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए। वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर थीं और अब प्रेस कॉन्फ्रेंस से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नगमा को 90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिना जाता था। अब उनका बढ़ा वजन देखकर फैंस ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। हालांकि कई यूजर्स 51 वर्षीय एक्ट्रेस को सपोर्ट करते भी नजर आए। एक यूजर ने कमेंट किया,’ओएमजी, इनका वजन कितना बढ़ गया है, लेकिन फिर भी खूबसूरत लग रही हैं। पुरानी फिल्मों की याद आ रही है, इन्हें देखना बहुत अच्छा लगता था।’ एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया,’ये नगमा है????’ अ पोसत शारेद बय मानोरानजानकातता (@manoranjankatta) एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘लोग हमेशा कंपेयर क्यों करते हैं? उम्र के साथ ऐसा होना नॉर्मल है। हर चीज बदलती है। इंसान, जानवर, पेड़-पौधे सबकुछ। ये नेचर है।’ नगम 90s और 2000 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बागी से डेब्यू किया था और बाद में शाह रुख के साथ किंग अंकल और अक्षय कुमार के साथ सुहाग में नजर आईं। हिंदी फिल्मों के अलावा, नगमा ने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। रवि किशन के साथ उनका गाना लहंगा उठा देम रिमोट से भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। उनकी आखिरी फिल्म भोजपुरी में ठेला नंबर 501 थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी।
Trending
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- ओएनजीसी Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 57% बढ़कर ₹15,489 करोड़ हो गया; पहली छमाही में मुनाफा रिकॉर्ड ₹32,522 करोड़ तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू
- डीजीवीसीएल ने भारतीय पीएसयू – भूमिगत बिजली नेटवर्क आधुनिकीकरण के लिए राजेश पावर को ₹1,629 करोड़ का ठेका दिया
- अमेरिका में मध्यावधि चुनाव: भारत-यूएस ट्रेड डील पर नया मोड़, बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव। India-US Tread Deal – राष्ट्रवाणी

