राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में देर रात से तेज बारिश का दौर जारी है। कलेक्टर ने तेज बारिश को देखते हुए आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। बस्तर क्षेत्र में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, जगदलपुर समेत कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है। इस इलाके में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.4 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका उत्तर हरियाणा से उत्तर बंगाल की खाड़ी में स्थित निम्न दाब के क्षेत्र के साथ स्थित उपरि हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक, 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर जम्मू, देहारादून, फतेहगढ़, प्रयागराज, अम्बिकापुर, झलसुगुड़ा होते हुये, उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब तक स्थित है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू के ऊपर स्थित है। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिले संभावित है। दिनांक 12 से 14 सितंबर तक भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल घाट में शुक्रवार सुबह जाम की स्थिति निर्मित हो गई। घाट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक घंटों से जाम में फंसे हुए हैं। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घाट में दोनों दिशाओं से वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। जाम खुलवाने के लिए प्रशासन एवं पुलिस लगी हुई है।
Trending
- बीसीसीएल ने झरिया मास्टर प्लान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान शुरू किया – भारतीय पीएसयू
- एनटीपीसी ने मनाया स्थापना दिवस 2026 – भारतीय पीएसयू
- लगातार 3रे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने उत्पादन लक्ष्य की समीक्षा की, भारतीय पीएसयू को नए खनन पैच शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया
- कोयला पेंशनभोगियों ने कोल इंडिया विनिवेश आय से समर्पित कल्याण कोष की मांग की; पीएम मोदी को लिखें- भारतीय पीएसयू
- मोरी-5 विस्फोट पर ओएनजीसी को ₹36.17 करोड़ के पर्यावरण मुआवजे के नोटिस का सामना करना पड़ा – भारतीय पीएसयू
- LIC Q2 परिणाम: शुद्ध लाभ 20% बढ़कर ₹12,076 करोड़; प्रथम वर्ष की प्रीमियम आय में 3.7% की गिरावट – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को पांचवां एएसडब्ल्यू-एसडब्ल्यूसी युद्धपोत अमिनी सौंपा; बेड़े के निर्माण का मील का पत्थर 119 युद्धपोतों तक पहुंचा – भारतीय पीएसयू

