राष्ट्रवाणी: वीरेंद्र गहवई, बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में दबिश दी। पुलिस ने यहां से पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट के 4750 नग बरामद किए गए हैं। जब्त नशीली दवाओं का कुल वजन 2,495.64 ग्राम है। पुलिस ने इसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई है। पुलिस के मुताबिक, एसीसीयू बिलासपुर को सूचना मिली थी कि ग्राम गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया और रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं लाकर उनकी बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर एसीसीयू और सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने उग्रसेन के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को तीनों आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट मिले। पुलिस का कहना है कि इन दवाओं को रखने या बेचने के संबंध में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज अथवा चिकित्सकीय पर्चा नहीं मिला। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश कुमार लोनिया इससे पहले भी नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21 और 22 के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस नशीली दवाओं के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क तक पहुंचने के लिए मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन – राष्ट्रवाणी
- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर लिया – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 3.65 लाख अतिरिक्त और मिलेंगे पीएम आवास, 2 लाख घरों का हुआ गृह प्रवेश – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन, आदिवासियों ने मांगी छूट; अल्पसंख्यक आयोग ने की संपत्ति में समान अधिकार की वकालत – राष्ट्रवाणी
- हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, रायपुर में अस्पताल से कूदे जशपुर के आरक्षक की मौत – राष्ट्रवाणी

