राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर : मोवा इलाके में जमीन का मालिक बने बिना उसे बेचने का सौदा कर 51 लाख रुपये ले लिए गए। शिकायतकर्ता सचिन सिंह सलूजा का आरोप है कि वैष्णव तांडी ने खुद को जमीन का मालिक बताकर उसके साथ विक्रय इकरारनामा किया और अलग-अलग समय पर अग्रिम राशि के रूप में 51 लाख रुपये ले लिए।
बाद में पता चला कि संबंधित जमीन का स्वामित्व वैष्णव के पास नहीं है और जमीन को लेकर पहले से न्यायालय में विवाद चल रहा है। शिकायत की जांच के बाद पंडरी थाने अपराध दर्ज किया गया है। सचिन सलूजा के अनुसार, जमीन के सौदे को लेकर संदेह होने पर उसने इकरारनामा के संबंध में सार्वजनिक सूचना प्रकाशित कर आपत्तियां आमंत्रित कीं।
वहीं रकम वापस मांगने पर वैष्णव तांडी कथित तौर पर टालमटोल करता रहा और रुपये नहीं लौटाए।

