राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): CG Ration Update: छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो क्या नहीं मिलेगा राशन? जानिए /image: IBC24 File रायपुर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र राशनकार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है।
बुजुर्गों सहित ऐसे हितग्राही, जिन्हें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होती है, वे नियमानुसार नॉमिनी (नामांकित व्यक्ति) अथवा ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त कर सकते हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता।
रायपुर जिले के खाद्य नियंत्रक ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी करते हुए बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हितग्राहियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है। यदि किसी पात्र राशनकार्डधारियों का फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक मशीन में मैच नहीं होता है, तो उसे नियमानुसार अन्य माध्यमों से राशन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध हो सकती है।
विशेष रूप से बुजुर्गों एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में कठिनाई का सामना करने वाले हितग्राहियों के लिए यह व्यवस्था महत्वपूर्ण है। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्गों एवं अन्य पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिलने संबंधी भ्रामक एवं अधूरी जानकारी है।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है। खाद्य नियंत्रक ने कहा है कि इस प्रकार के वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करना आवश्यक है, ताकि आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। ऐसे मामलों में नियमानुसार नामिनी (नामांकित व्यक्ति) के माध्यम से अथवा ओटीपी (OTP) आधारित प्रमाणिकरण के जरिए से राशन प्राप्त करने की सुविधा हो सकती है।
अतः फिंगर प्रिट मिलान न होने मात्र से यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं कि संबंधित हितग्राही को राशन नहीं मिल सकता। उत्तर: हां, पात्र हितग्राही नियमानुसार वैकल्पिक प्रमाणीकरण से राशन प्राप्त कर सकते हैं। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: CG Ration Update: Chhattisgarh Ration Update Fingerprint Not Match Otp Nominee Facility दिवाली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, इस दिन खाते में आएंगे पीएम-किसान योजना की राशि, पीएम मोदी करेंगे ट्रांसफर इन केंद्रीय कर्मचारियों के DA में सीधे 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने दिवाली से पहले दी सौगात दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट पत्नी का ही भविष्य नहीं बता पाए लोगों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य, एमएलसी चुनाव में मिली करारी मात अमन वाल्मीकि निकला मुस्लिम, युवती पर पहचान छिपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अब कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा Today Live Breaking News: प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कई जिलों में स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट पेट्रोल 118 और डीजल 105 रुपए लीटर, दिवाली से पहले IOCL, BPCL और HPCL ने जारी किए नए रेट, जानिए आज आपके शहर में क्या है दाम बड़ा रेल हादसा, पटरी पर खड़ी ट्रेन से टकराई दूसरी ट्रेन, देखते ही देखते मची अफरा-तफरी, 68 लोगों की मौत से हड़कंप

