राष्ट्रवाणी: अभनपुर। ग्राम पंचायत उलबा में सरपंच नेहरू साहू के खिलाफ एक बार फिर अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंचायत के 11 पंचों में से 9 पंच अभनपुर SDM कार्यालय पहुंचे और सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पंचों ने सरपंच पर पंचायत में अनियमितता बरतने और अभद्र व्यवहार करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचों का कहना है कि पंचायत के कामकाज और दस्तावेजों में भी कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। उनका आरोप है कि पंचायत के कई बिलों में तारीख तक दर्ज नहीं है। पंचों ने इन मामलों की जांच की मांग की है। सरपंच नेहरू साहू के खिलाफ यह दूसरी बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इससे पहले भी पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। उस दौरान सरपंच नेहरू साहू ने हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसके बाद प्रस्ताव की प्रक्रिया पर स्थगन मिल गया था। अब एक बार फिर पंचों ने अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 11 में से 9 पंचों के एकजुट होकर SDM कार्यालय पहुंचने से ग्राम पंचायत की सियासत गरमा गई है। अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर नजर है। पंचों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच किस स्तर पर होती है और अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन क्या निर्णय लेता है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
Trending
- स्कूल में छोटे बच्चों से कराया जा रहा काम, VIDEO वायरल, DEO ने जांच के दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- खैरागढ़ में 2 हजार लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जागरूक – राष्ट्रवाणी
- सेल्फी का शौक बना जानलेवा : हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त, रेस्क्यू टीम ने एक का शव किया बरमाद – राष्ट्रवाणी
- Bastar City News : युवाओं के लिए खुला मेडिकल शिक्षा के साथ रोजगार का नया रास्ता, विश्वकर्मा पूजा पर बैलाडीला खदान में प्रवेश पर रोक, बारिश से किसानों को राहत, कोंडागांव में आज भंगाराम जात्रा… समेत पढ़ें अन्य खबरें – राष्ट्रवाणी
- BRICS समिट वेन्यू भारत मंडपम को बनाने वाली 161 साल पुरानी कंपनी का मालिक कौन? TATA से कनेक्शन, L&T को टक्कर – राष्ट्रवाणी
- Video: ‘यू रन अ बिग कंपनी’, साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति भी हुए अदाणी के मुरीद, क्या होने वाली है मेगा डील? – राष्ट्रवाणी
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद सऊदी ने रोकी तेल सप्लाई, रोजाना 50 लाख बैरल आपूर्ति वाला पाइलाइन किया बंद! बढ़ेगी फ्यूल टेंशन? – राष्ट्रवाणी
- शहरी गरीबों को मिली ‘पक्की छत’: 20 लाख घरों के ऐतिहासिक माइलस्टोन के बेहद करीब प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 – राष्ट्रवाणी

