राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शुक्रवार को पिकनिक मनाने पहुंचे तीन छात्र हसदेव नदी में डूब गए. फोटो खींचाने नदी किनारे खड़े युवक का पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए दो दोस्तों ने भी छलांग लगाई और बचाने का प्रयास किया. हालांकि नदी के तेज बहाव में सभी बह गए. शनिवार को रेस्क्यू टीम ने एक शव बरामद किया है. उसकी पहचान पवन लाल (चिरमिरी निवासी) के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है. बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के बी फार्मा फर्स्ट ईयर के 4 छात्र और 4 छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने के लिए देवरी गांव आए थे. पवन लाल, सचिन सिंह और मुरारी साहू सेल्फी लेने नदी किनारे खड़े हुए थे. इस दौरान एक छात्र का पैर फिसला और वह नदी में बहने लगा. उसे बचाने के लिए पानी में उतरे दो दोस्त भी बह गए. सूचना पर बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. लगातार बारिश से बढ़े जलस्तर के कारण रेस्क्यू में काफी मुश्किलें बढ़ गई. रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया. शनिवार को दोबरा तलाश शुरू की गई. एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है. फिलहाल मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी गई है. पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है. वहीं दो लापता छात्रों की तलाश की जा रही है. हर साल देवरी पिकनीक स्पॉट में लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं. इससे पहले भी डूबकर लोगों की जान गंवाने की घटना सामने आ चुकी है. इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की कमी है. ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
Trending
- स्कूल में छोटे बच्चों से कराया जा रहा काम, VIDEO वायरल, DEO ने जांच के दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- खैरागढ़ में 2 हजार लोगों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जागरूक – राष्ट्रवाणी
- सेल्फी का शौक बना जानलेवा : हसदेव नदी में डूबे 3 दोस्त, रेस्क्यू टीम ने एक का शव किया बरमाद – राष्ट्रवाणी
- Bastar City News : युवाओं के लिए खुला मेडिकल शिक्षा के साथ रोजगार का नया रास्ता, विश्वकर्मा पूजा पर बैलाडीला खदान में प्रवेश पर रोक, बारिश से किसानों को राहत, कोंडागांव में आज भंगाराम जात्रा… समेत पढ़ें अन्य खबरें – राष्ट्रवाणी
- BRICS समिट वेन्यू भारत मंडपम को बनाने वाली 161 साल पुरानी कंपनी का मालिक कौन? TATA से कनेक्शन, L&T को टक्कर – राष्ट्रवाणी
- Video: ‘यू रन अ बिग कंपनी’, साउथ अफ्रीका के राष्ट्रपति भी हुए अदाणी के मुरीद, क्या होने वाली है मेगा डील? – राष्ट्रवाणी
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाद सऊदी ने रोकी तेल सप्लाई, रोजाना 50 लाख बैरल आपूर्ति वाला पाइलाइन किया बंद! बढ़ेगी फ्यूल टेंशन? – राष्ट्रवाणी
- शहरी गरीबों को मिली ‘पक्की छत’: 20 लाख घरों के ऐतिहासिक माइलस्टोन के बेहद करीब प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 – राष्ट्रवाणी

