राष्ट्रवाणी: रायपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बच्चों की लगातार हो रही मौतों के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय सत्याग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, मामले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने की मांग उठाई गई। बता दें कि आंदोलन का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष जनक ध्रुव के निर्देश पर किया गया। जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कृपाल के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ पेयजल और समय पर चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन महासचिव कुलदीप ध्रुव ने कहा कि बालाघाट में मासूम आदिवासी बच्चों की मौत बेहद पीड़ादायक और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होकर उन्हें तत्काल न्याय और आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। उन्होंने घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की। जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दीपेश कृपाल ने कहा कि बच्चों की मौत का मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छ पेयजल और समय पर चिकित्सा सुविधा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल बालाघाट के पीड़ित परिवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि आदिवासी समाज के जीवन, अधिकार और सम्मान से जुड़ा विषय है। आदिवासी कांग्रेस पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक अपनी आवाज उठाती रहेगी। कैंडल मार्च और न्याय सत्याग्रह में आदिवासी कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने पीड़ित परिवारों को न्याय, दोषियों पर कार्रवाई और आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
Trending
- Oppo के दो नए 5G फोन्स की सेल शुरू, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स – राष्ट्रवाणी
- Today Live Breaking News: प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कई जिलों में स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के राशनकार्डधारियों के लिए बड़ी खबर, फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुआ तो क्या नहीं मिलेगा राशन? जानिए – राष्ट्रवाणी
- CG में 1 नवबंर तक होगी भारी बारिश, चक्रवाती तूफान को देखते हुए IMD ने जारी की चेतावनी, किसानों को दी ये सलाह – राष्ट्रवाणी
- ‘मुझसे बात क्यों नहीं करती’… बीच सड़क पर युवक ने 10वीं की छात्रा के साथ किया ये कांड, भाई को भी किया लहूलुहान – राष्ट्रवाणी
- अगले महीने से महंगे हो जाएंगे Ai+ के स्मार्टफोन्स, 3,000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम; चेक करें पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, इतने अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- फोन और टीवी दोनों पर चलेगा Live TV, 1000+ चैनल्स और 150 दिनों तक की वैलिडिटी; Jio यूजर्स के लिए बेस्ट पैक्स! – राष्ट्रवाणी

