राष्ट्रवाणी: ओप्पो ने अपनी नई फ्लैगशिप OPPO Find X10 सीरीज की सेल 29 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी है। इस …और पढ़ें Oppo के दो नए 5G फोन्स की सेल शुरू, 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
ओप्पो ने इंडियन मार्केट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज OPPO Find X10 सीरीज हाल ही में लॉन्च की है जिसकी सेल आज यानी 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने दो फोन लॉन्च किए है जिसमें OPPO Find X10 और OPPO Find X10 प्रो मैक्स मॉडल शामिल हैं। कंपनी के इन दोनों डिवाइस में हाई-रेजोल्यूशन कैमरा, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी ऑफर की है।
ग्राहक इन डिवाइस को ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। चलिए पहले दोनों डिवाइस की कीमत और ऑफर्स के बारे में जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो OPPO Find X10 की कीमत 1,39,999 रुपये है जिसमें फोन का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है।
जबकि फोन के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये है। यह फोन Glacier Blue, Glow Coral और Mist Grey कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध है। दूसरी तरफ सीरीज का OPPO Find X10 प्रो मैक्स मॉडल 1,99,999 रुपये का है जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिल रही है।
डिवाइस को Titum Grey और Luna White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। OPPO Find X10 सीरीज पर जबरदस्त बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिल रहे हैं। कंपनी की तरफ से HDFC, ICICI और SBI कार्ड से ट्रांजैक्शन पर 30 हजार रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक और 7,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
चुनिंदा खरीद पर 8,998 रुपये कीमत का गिफ्ट बॉक्स मिल सकता है, जिसमें OPPO Enco Air 5 प्रो और पावर बैंक और फोन केस शामिल है। हालांकि डिवाइस के मॉडल और वैरिएंट के बेस पर ऑफर्स कुछ अलग हो सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OPPO Find X10 में 6.59 इंच की डिस्प्ले मिल रही है, जबकि Find X10 प्रो मैक्स में 6.78 इंच की स्क्रीन मिल रही है।
दोनों डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। परफॉर्मेंस के लिए Find X10 में 3nm MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर है। जबकि इसके प्रो मैक्स मॉडल में 2nm MediaTek Dimensity 9600 प्रो चिपसेट मिल रहा है।
दोनों डिवाइस Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर रन कर रहे हैं। फोटोग्राफी लवर्स के लिए OPPO Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।
फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। दूसरी तरफ OPPO Find X10 प्रो मैक्स में ट्रिपल 200MP कैमरा सेटअप है। फोन में 200MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP का अल्ट्रा HDR प्राइमरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200MP टेलीफोटो कैमरा मिल रहा है।
दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है। दोनों डिवाइस में 8,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी भी मिल रही है। साथ ही इनमें 80W SUPERVOOC वायर्ड और 50W AIRVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
डिवाइस में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है।

