राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी की बेटियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाली जिले की तीन बेटियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है। तीनों अब एप्पल के आईफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली से जुड़े काम करेंगी। धमतरी की संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी मेहनत और तकनीकी हुनर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीनों बेटियों का चयन फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है।कंपनी की ओर से तीनों को शुरुआत में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। फॉक्सकॉन एप्पल के लिए आईफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली और निर्माण से जुड़ी कंपनी है। खास बात यह है कि इलेक्ट्रीशियन जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान माने जाने वाले ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर इन बेटियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, उपकरणों के उपयोग, मशीनरी और विद्युत सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक कौशल हासिल किए। इन बेटियों की सफलता को जानने के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा और नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
Trending
- जिसका डर था वही हुआ! चीन में आ गया संकट, भारत की बारी कब, हम कितने तैयार? – राष्ट्रवाणी
- भारत का एक ऐसा गांव, जहां किताबें पढ़ने पर मिलते हैं पैसे, पर्यावरण बचाने पर भी मिलता….. – राष्ट्रवाणी
- Recipe: रोटी हो या दाल-चावल, हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी खटाई वाली ये चटनी – राष्ट्रवाणी
- पाकिस्तान में एंबुलेंस बनी आग का गोला, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 9 की मौत; गर्भवती महिला भी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- LIVE: बिहार में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद, जानें हर शहर की टाइमिंग – राष्ट्रवाणी
- कसौटी जिंदगी की के 25 साल पूरे: सेजान खान ने ऐसे मनाई सिल्वर जुबली—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- तत्काल दर्शन पास कैसे बनवाएं? जानें ऑनलाइन बुकिंग का पूरा प्रोसेस और नियम – राष्ट्रवाणी
- रोज खाते हैं जो नमक, क्या उससे मिल रहा है आयोडीन; सफेद, गुलाबी या सेंधा नमक, सेहत के लिए क्या है ज्यादा सही? – are you missing essential iodine the truth about pink salt sendha namak and white salt – राष्ट्रवाणी

